फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees recited the Hanuman Chalisa

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Tue, 30 Jun 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Devotees recited the Hanuman Chalisa
श्री गायत्री मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ सुनते श्रद्धालु। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री गायत्री मंदिर सेक्टर-17 के प्रांगण में श्री बालाजी सवा ग्यारह करोड़ हनुमान चालीसा आह्वान समिति के तत्वावधान में संगीतमय श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से 623 बार श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय गायन कर धर्म लाभ अर्जित किया।
पंडित राजन ने कहा कि कलियुग में भगवान श्री बालाजी हनुमान को अजर-अमर, अविनाशी एवं शीघ्र कल्याण करने वाले देवता माने जाते हैं। उन्होंने बताया कि हनुमान जी की कृपा और प्रेरणा से सवा ग्यारह करोड़ हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया है। यह अभियान केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के सेवादारों के सहयोग से प्राणी मात्र के कल्याण की भावना के साथ संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने घर, परिवार या कार्यस्थल पर सुविधानुसार श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसकी संख्या समिति के किसी भी सेवादार को बताकर इस महाअभियान से जुड़ें। कार्यक्रम के अंत में पंडित राजन ने श्रद्धालुओं, बुजुर्गों एवं महिला मंडल का आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव और सहयोग की सराहना की। श्रद्धालुओं का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed