{"_id":"66df6c3d5a2ec82d7d05ca34","slug":"devotees-gathered-to-worship-ganpati-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-125090-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गणपति का पूजन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गणपति का पूजन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु
Tue, 10 Sep 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। खेड़ा मंदिर में गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार को मंदिर में भगवान गणपति की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना के बाद से प्रति दिन सुबह शाम गणपति महाराज की पूजा व आरती की जा रही है। सोमवार को भी मंदिर में गणपति पूजन व आरती के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
यह उत्सव श्रीखेड़ा नगर क्लब की ओर से करवाया जा रहा है। यह क्लब का 14वां उत्सव है। क्लब के राम सिंह, संजय कुमार, दीपक व अन्य सदस्य खेड़ा मंदिर बाजार के सहयोग से करवाया जाता है। सोमवार को खेड़ा मंदिर के पंडित प्रकाश व उनके पुत्र ने पूजन किया। खेड़ा बाजार निवासी प्रवीण वर्मा ने बताया कि दस दिवसीय उत्सव के दौरान भजन संध्या करवाई जाएगी। जिसमें बाजार के सभी दुकानदार, आसपास के लोग उपस्थित होंगे।