{"_id":"6afe070cffe0caac610bbdbd","slug":"devotees-face-difficulties-at-womens-ghats-due-to-the-absence-of-police-arrangements-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-166332-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस की व्यवस्था न होने से महिला घाटों पर श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस की व्यवस्था न होने से महिला घाटों पर श्रद्धालु परेशान
Thu, 19 Nov 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
कपालमोचन मेला क्षेत्र में भीख मांगता बच्चा। संवाद
- फोटो : Samvad
व्यासपुर। ऐतिहासिक कपालमोचन मेला क्षेत्र में पुलिस की उचित व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत महिला घाटों पर स्नान और पूजा करने पहुंच रही महिलाओं को हो रही है। घाटों पर दान मांगने वालों की बहुतायत के चलते महिलाओं के लिए विधिवत पूजा करना भी मुश्किल हो रहा है।
श्रद्धालु दान और दक्षिणा का सामान रखने की तैयारी करते हैं, इससे पहले ही भिक्षुक वह उठाने के लिए पहुंच जाते हैं। कई बार भिखारियों में आपस में झड़प भी हो जाती है। बुधवार को आंवला नवमी पर गऊ-बच्छा घाट और सूरजकुंड पर महिलाओं की काफी भीड़ रही। इस दौरान उन्हें दान मांगने वालों के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। श्रद्धालुओं का कहना है कि मेला क्षेत्र में छोटे-छोटे लड़के और लड़कियां भी खुलेआम भीख मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। वहीं, मंगलवार को गऊ-बच्छा घाट पर एक महिला श्रद्धालु से असामाजिक तत्व करीब चार तोले का कड़ा छीनकर भाग गया था। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। मेला विधिवत 20 नवंबर से शुरू होगा। इसके बाद घाटों और अन्य स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। श्रद्धालुओं ने मांग की है कि मेले की शुरुआत से पहले ही घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि मेले में पुलिस कर्मी नियमित गश्त कर रहे हैं। महिला घाटों पर महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। तीनों सरोवरों पर पुलिस सहित अन्य स्वयंसेवक लगाए जांएगे। संवाद
-- -- -- --