फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees danced with great enthusiasm on the occasion of Shri Krishna Janmotsav

Yamuna Nagar News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जमकर थिरके श्रद्धालु

Wed, 07 May 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced with great enthusiasm on the occasion of Shri Krishna Janmotsav
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का मंगलवार को चौथा दिन रहा। इस दौरान कथा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव में श्रद्धालु नंद के आनंद भयो भजन पर जमकर थिरके। जन्मोत्सव को लेकर कथा पंडाल गुब्बारों व फूलों से सजाया गया था।
इस दौरान चित्रकूट से आए आचार्य कमलेश शास्त्री महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। वहीं, उन्होंने धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष का महत्व बताया। कथा में मुख्य यजमान इनेलो नेता सुरेंद्र नंदा, ग्रीन पार्क वेलफेयर सोसायटी प्रधान देवेंद्र मेहता, अलका मेहता, कन्हैया कुमार, सुषमा व रिपू राणा रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब-जब अत्याचार, अनाचार व अन्याय बढा है, तब-तब प्रभु ने अवतार लिया है। अत्याचार समाप्ति व धर्म स्थापना के लिए प्रभु ने विभिन्न रूप में अवतार लिया है। जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड दी, तो भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया। कथावाचक ने कहा कि जीवन में अच्छे रास्ते पर जाना है, तो संकल्प लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति को माता-पिता व गुरु की बातें माननी चाहिए। जिन पर माता-पिता का आशीर्वाद है, उन्हें संसार में सब कुछ प्राप्त है। माता-पिता को अपने बच्चों को कथा, सत्संग, कीर्तन में जरूर लाना चाहिए। धर्म कथा सुनने से बच्चों में अच्छे संस्कार आते हैं। इस दौरान रोशन लाल शर्मा, संजीव कांबोज, नरेश नागपाल, अच्छे लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed