Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees danced in the boating festival

Yamuna Nagar News: नौका विहार उत्सव में थिरके श्रद्धालु

Mon, 01 Jul 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced in the boating festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर में पहली बार कैंप की शिव नगर कॉलोनी में नौका विहार उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम जनता सेवा समिति व इस्काॅन मंदिर समिति यमुनानगर की ओर से करवाया गया। उत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम जनता सेवा समिति के सहयोग से शनिवार रात को करवाया गया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सभी ने नाचकर भगवान श्रीकृष्ण के उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम के लिए कॉलोनी में कृत्रिम सरोवर बनाया गया। जिसमें यमुना नदी का जल मिलाकर यमुना मैय्या की पूजा की गई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी को नौका में बैठाकर यमुना में बिहार करवाया गया। इस तरह यह नौका उत्सव मनाया गया। शहर में पहली बार ऐसा कार्यक्रम करवाया गया।
विज्ञापन

भजनों से शिवनगर कॉलोनी वृंदावन की गलियों सी बन गई। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण व राधारानी के मोहक स्वरूप के दर्शन किए। भजनों पर थिरक कर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। देर रात तक चले कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में समिति के दिनेश उपाध्याय, सुरेंद्र, रिशु रोहिला, जवाहर, अमित सैन सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed