फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees dance on hymns in the annual festival of Baba Balak Nath

बाबा बालक नाथ के वार्षिक महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्घालू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees dance on hymns in the annual festival of Baba Balak Nath
जगाधरी वर्कशाप। श्री सिद्घ बाबा बालक नाथ जी का 36वां वार्षिक महोत्सव रविवार को फर्कपुर में श्री सिद्घ बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर मदन चौहान व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला सचिव व पूर्व पार्षद कर्मबीर गोंदवाल रहे।
विज्ञापन

श्री सिद्घ बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी के प्रधान अमरजीत लाल शर्मा, महासचिव पंडित विरेंद्र प्रसाद व कोषाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि वार्षिक महोत्सव में शनिवार की रात बाबा बालक नाथ का जागरण किया गया। संत ट्रांसपोर्ट के सर्वजीत सिंह ने पावन ज्योति को प्रज्ज्वलित किया। संगीत सम्राट रोपड़ वाले दीपक मान ने बाबा बालक नाथ की महिमा का गुणगान किया। रविवार सुबह सतीश कुमार ने बाबा का पावन पवित्र धुणा पूजन किया। झंडा रस्म व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश चौधरी ने अदा की। रेलवे वर्कशाप के वरिष्ठ खंड अभियंता शिव अग्निहोत्री ने पवन ज्योत प्रज्ज्वलित की। पंचकूला से आए कमल किशोर एंड पार्टी ने बाबा बालक नाथ की भक्ति का गुणगान किया। दोपहर को भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर सेवा मंडल की तरफ से मेयर व कर्मबीर गोंदवाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर नरेंद्र लाडी, कुलविंद्र सिंह, राजकुमार सैनी, उमेश यादव, सुरेश पाल, कुलदीप पटवारी, एमसी प्रिंस डग्गा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed