Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees bowed their heads in reverence at the temple

Yamuna Nagar News: श्री लाल द्वारा मंदिर में श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Mon, 23 Nov 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 23 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Devotees bowed their heads in reverence at the temple
श्री लाल द्वारा मंदिर में आशीर्वाद देते महंत श्रीराम सुंदर दास। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजाब गद्दी के महंत महामंडलेश्वर रामसुंदर दास महाराज का जन्मोत्सव रविवार को लाल द्वारा मंदिर में मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने महाराज के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाया गया था। जन्मोत्सव में पंचकूला, चंडीगढ़, अंबाला, पेहवा, करनाल, सहारनपुर और देहरादून सहित विभिन्न शहरों से श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने नाम दीक्षा भी प्राप्त की। कार्यक्रम में सहारनपुर से आई प्रसिद्ध आशीष एंड पार्टी ने मधुर भजनों के माध्यम से महाराज जी का गुणगान किया।
विज्ञापन

भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। मंदिर परिसर देर तक जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति की ओर से बैठने, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं के विशेष प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज 23 नवंबर को भी श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा और आशीर्वाद देंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सीए दविंद्र मेहता, राजीव अरोड़ा, नरेंद्र ओबेरॉय, केवल लूथरा, रजिंद्र सोबती, बाबी, सुदर्शन ऐरी, सोनू मेहता, विजय शर्मा, संदीप दत्ता, रजनीश वोहरा, मोनू मेहता, राजीव ऐरी और अनिल साबिकी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed