फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devi Lal, Badal, Chhotu Ram and Kanshi Ram also deserve Bharat Ratna: Abhay

Yamuna Nagar News: देवी लाल, बादल, छोटू राम व कांशीराम भी भारत रत्न के हकदार ः अभय

Mon, 12 Feb 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Devi Lal, Badal, Chhotu Ram and Kanshi Ram also deserve Bharat Ratna: Abhay
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार भारत रत्न देने की घोषणा राजनीति से प्रेरित होकर की है। सर छोटू राम ने किसान के लिए बहुत अच्छा काम किया। ऐसे व्यक्ति को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। वे रविवार को फ्रेंडस कॉलोनी में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह से मिलने पहुंचे थे।
अभय ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने को अनदेखा कर दिया गया। पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल ने किसान की बहुत लंबी लड़ाई लड़ी। हरियाणा के लोग काफी समय से देवी लाल को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं। दलितों की लड़ाई लड़ने वाले और उन्हें राजनीति में अधिकार दिलाने वाले कांशीराम भी भारत रत्न के हकदार हैं।
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर अभय चौटाला ने कहा कि किसान की एमएसपी की मांग आज तक पूरी नहीं हुई। किसान दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन सरकार ने सभी रास्तों को बंद कर दिया। यदि किसी बीमार को पीजीआई चंडीगढ़ या दिल्ली ले जाना पड़े तो उसे नहीं ले जा सकते। सरकार ने सारे रास्तों को बंद करके कीलें ठोक दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर में थर्मल पावर प्लांट की नई यूनिट पर चौटाला ने कहा कि जो थर्मल पहले से चल रहे थे उन्हें बंद किया जा रहा है। पानीपत का थर्मल बंद पड़ा है। सरकार बाहर से महंगे रेट पर बिजली खरीद रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, श्याम सिंह राणा, इनेलो एससी सेल के जिला प्रधान सुरेश कान्हड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed