फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devendra became urban and Narpal became rural district president

Yamuna Nagar News: देवेंद्र शहरी और नरपाल बने ग्रामीण जिलाध्यक्ष

Wed, 13 Aug 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 13 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Devendra became urban and Narpal became rural district president
नरपाल सिंह। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अटकलों के बीच आखिरकार कांग्रेस ने नौ साल बाद अपने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर ही दी। कांग्रेस पार्टी की तरफ से देर रात जारी लिस्ट के अनुसार शिवपुरी कॉलोनी की हाउसिंग सोसायटी निवासी देवेंद्र सिंह को शहरी और गंदापुरा गांव के रहने वाले नरपाल सिंह को ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दोनों को पहली बार इस पद की जिम्मेदारी मिली है, लेकिन दोनों ही पुराने चेहरे हैं। दोनों के पास पार्टी का अच्छा खासा अनुभव है। सबसे बड़ी बात दोनों सांसद कुमारी सैलजा खेमे के हैं। दोनों ही पार्टी से काफी समय से जुड़े हुए हैं। जिलाध्यक्ष पद के लिए जिले से करीब 80 नामों की सूची गई थी। तब से अटकलों का दौर शुरू हो गया था। यहां तक जिलाध्यक्ष पद पाने के लिए कई चेहरों ने दिल्ली में ही डेरा डाल दिया था। उधर, दोनों नवनियुक्त जिलाअध्यक्षों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार दो प्लान में वार्ड चार से पार्षद रहे। इसके अलावा पार्टी में जिला जनरल सेक्रेटरी भी रहे हैं, लेकिन जो नई जिम्मेदारी उन्हें पार्टी की तरफ से मिली है, वह उस पर पूरा खरा उतरेंगे तथा पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने भी इस पद के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें इस तरह बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी इस बारे में नहीं सोचा था। परंतु इस पद के माध्यम से पार्टी को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे।

नरपाल सिंह। 

नरपाल सिंह। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed