फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development works

Yamuna Nagar News: 13.18 करोड़ के विकास कार्य मंजूर

Sat, 08 Aug 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 08 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Development works
अ​धिकारियों के साथ बैठक करतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए शुक्रवार को फाइनेंस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में कन्हैया साहिब चौक कार्यालय में हुई बैठक में 13 करोड़ 18 लाख 43 हजार रुपये के कामों को मंजूरी दी गई।
सबसे बड़ा प्रस्ताव आगामी चार माह के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, कचरे का पृथक्करण, परिवहन और ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण कार्यों से संबंधित रहा। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण, नालों के निर्माण, रेवेन्यू रास्तों और सड़क चौड़ीकरण के कार्यों को भी मंजूरी दी गई। स्वीकृत कार्यों में वार्ड-4 के भगवानगढ़ गांव में सरकारी स्कूल से सुरेंद्र सिंह के घर तक सड़क और नाली निर्माण के लिए एक करोड़ 16 लाख 89 हजार रुपये की राशि शामिल है।
विज्ञापन

वहीं वार्ड-4 में नाभ गांव से गढ़ी बंजारा रोड तक और चनेटी गांव में राजपाल के मकान से टी-प्वाइंट नाभ गोहर तक रेवेन्यू रास्ते के निर्माण पर एक करोड़ 72 लाख 61 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जगाधरी के वार्ड-5 में अंबाला रोड से पुलिस चौकी तक और शिब्बू मेटल से चौक तक सड़क व नाली निर्माण के लिए एक करोड़ 12 लाख 46 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वार्ड में बूड़िया चौक से सिद्धार्थ अग्रवाल प्लाईवुड फैक्टरी (अमादलपुर रोड) तक सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण के लिए एक करोड़ 52 लाख 72 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई।

इसके अलावा वार्ड-7 में कुष्ठ आश्रम से जिमखाना रोड और जिला सचिवालय से रेडक्रॉस कार्यालय सेक्टर-17 तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए एक करोड़ 17 लाख 75 हजार रुपये मंजूर किए गए। बैठक में फाइनेंस कमेटी के सदस्य पार्षद अरुण कुमार, संदीप धीमान सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed