फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development work worth Rs 82.31 lakh will be done in Ward 13

Yamuna Nagar News: वार्ड 13 में होंगे 82.31 लाख के विकास कार्य

Sat, 28 Feb 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 82.31 lakh will be done in Ward 13
 विकास कार्यों का शिलान्यास करतीं मेयर सुमन बहमनी और अन्य। प्रवक्ता - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने शनिवार को पार्षद श्याम लाल शर्मा की उपस्थिति में वार्ड 13 में लगभग 82.31 लाख रुपये की लागत से कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। नगर निगम कीवार्ड 13 की जम्मू कॉलोनी में 28.80 लाख की लागत से श्याम डेयरी से लेकर मनोज मेडिकल की दुकान तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।
वहीं ममीदी गांव में 37.05 लाख की लागत से सामुदायिक भवन से लेकर गोगा मेड़ी तक रिटेनिंग वाल व गली का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह 16.46 लाख की लागत से ममीदी गांव में जय कुमार के घर से लेकर शकुंतला के घर तक, गप्पी के घर से सुनील के घर तक व कर्मचंद के घर से लेकर आंगनबाड़ी तक गलियों और नालियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


मेयर ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि जम्मू कॉलोनी और ममीदी में सड़क और गलियां बनने से कॉलोनीवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बरसात के मौसम में कीचड़ व जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। ममीदी गांव में रिटेनिंग वॉल के निर्माण से बरसाती पानी के कटाव पर नियंत्रण मिलेगा और आसपास के घरों व रास्तों को नुकसान से बचाया जा सकेगा। इस मौके पर सहायक अभियंता राजेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता हरिंद्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज धीमान, कमला देवी, शीला देवी, रूबी, जयकिशन, अवधेश, श्यामलाल डब्बरवाल, रवि मेहंदीरत्ता, धीरज शर्मा, मनी, सत्यनारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed