{"_id":"67eedeb90c76fe217d0892e0","slug":"development-work-will-be-done-in-ward-20-with-2652-lakhs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135569-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वार्ड-20 में 26.52 लाख से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वार्ड-20 में 26.52 लाख से होंगे विकास कार्य
Fri, 04 Apr 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। वार्ड-20 की तिलक नगर व कृष्णा कॉलोनी के लोगों को पानी की निकासी संबंधी समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। तिलक नगर में बड़े नाले व कृष्णा कॉलोनी में नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इस पर लगभग 26.52 लाख रुपये खर्च होंगे। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी ने वीरवार को नारियल फोड़कर कामों का शुभारंभ किया।
तिलक नगर में नाला न होने से बारिश के दिनों में यहां जलभराव की समस्या रहती है। इसी तरह कृष्णा कॉलोनी में वर्कशॉप रोड से एचसी पेट्रोल पंप तक नालियों का निर्माण होगा। इससे भी कॉलोनी में पानी की निकासी की समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं, वहां की जनता इन कार्यों को करवाने में सहयोग करें।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है। देश व प्रदेश में सड़कों के जाल बिछाए जा रहे हैं। सरकार बिना भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। इस मौके पर पार्षद विक्रम राणा, दिनेश शर्मा, राहुल पांडे, दीपा राणा, डॉ. गुरनाम सिंह, महेश पाल शर्मा, नरेंद्र गोयल, विजय गुप्ता, पारस शर्मा, रोशन लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।