फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development work will be done in ward 16 with Rs 56.42 lakh

Yamuna Nagar News: वार्ड 16 में 56.42 लाख से होंगे विकास कार्य

Tue, 19 Aug 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in ward 16 with Rs 56.42 lakh
वार्ड 16 में विकास कार्यों का शिलान्यास करते विधायक व मेयर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड 16 में 56.42 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का सोमवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और मेयर सुमन बहमनी ने पार्षद संदीप धीमान की उपस्थिति में शिलान्यास किया। मेयर व विधायक ने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय अवधि में विकास कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
वार्ड 16 में 26.12 लाख की लागत से बावा कॉलोनी में पक्की गली व आरसीसी नाले का निर्माण कार्य और 30.30 लाख रुपये की लागत से जोगिंद्र नगर में विभिन्न गलियों व अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने के कार्य किए जाएंगे। मेयर बहमनी ने कहा कि हमारा संकल्प सभी वार्डों का सतत विकास और जनता की सुविधाओं का विस्तार करना है। हर वार्ड में पक्की गलियां, नालियां, सामुदायिक केंद्र व अन्य विकास कार्य किए जा रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 16 के जोगिंद्र नगर में रमेश बेरी के घर से चंद्रभान के घर तक, एमपी पांडे के घर से सेवा राम के घर तक, सावित्री मेमोरियल स्कूल से सतपाल के घर तक व रमेश बेरी के घर से सुशांत के घर तक पक्की गलियों और आरसीसी पाइप लाइन डालने के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड नंबर 16 की ही बावा कॉलोनी में 26.12 लाख की लागत से मुख्य गली व आरसीसी नाले का निर्माण किया जाएगा। सभी नियमित कॉलोनियों में पक्की गलियों व निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया जाएगा। क्षतिग्रस्त गलियों, टूटी नालियों व अन्य मरम्मत कार्य जल्द किए जाएंगे। मौके पर निगम अभियंता सुरेंद्र दहिया, जेई अरविंद कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, महामंत्री पूजा मोंगा, मंडल सचिव अमित सैन, दिनेश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed