फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development work will be done in Hariprasad Colony from 23.83 lakh

Yamuna Nagar News: हरिप्रसाद कॉलोनी में 23.83 लाख से होंगे विकास कार्य

Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Hariprasad Colony from 23.83 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मेयर मदन चौहान ने सोमवार को पार्षद सुरेंद्र शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला व मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा के साथ वार्ड नंबर 10 की हरिप्रसाद कॉलोनी में 23.83 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कॉलोनी की दो गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने के साथ पानी की निकासी के लिए भूमिगत पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

मेयर ने बताया कि हरिप्रसाद कॉलोनी में विश्वास ट्रांसपोर्ट से लेकर सचिन अग्रवाल के घर तक व हरिप्रसाद पार्क से रमेश गोयल के घर तक दोनों गलियां बनवाने की लोगों की लंबे समय से मांग थी। दोनों कार्य की अनुमानित लागत तय कर निविदा डाली गई। निविदा आवंटित होने पर विकास कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में दस से 15 करोड़ तक के कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड 10 में लगभग 12 करोड़ के विकास कार्य किए जाने है। लगभग साढ़े पांच करोड़ से अधिक के विकास कार्य किए जा चुके है। लगभग दो करोड़ के कार्य निर्माणाधीन है। ढाई करोड़ के कार्यों के लिए निविदा डाली गई है। करीब सवा एक करोड़ के कार्य का आवंटन होना बाकी है। जिन क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू करवाए गए है, वहां की जनता इन कार्यों को करवाने में सहयोग करें। विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed