फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development will take place in five wards with Rs 62.25 lakh

Yamuna Nagar News: पांच वार्डों में होगा 62.25 लाख सेे विकास

Fri, 28 Mar 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Development will take place in five wards with Rs 62.25 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के पांच वार्डों में 62.25 लाख रुपये के नए विकास कार्य होंगे। इनके लिए नगर निगम यमुनानगर जगाधरी की ओर से ई-निविदाएं लगाई गई हैं।
इसमें एक काम वार्ड-19 के कैल कचरा प्लांट का है, जहां 19.91 लाख रुपये से दीवार का निर्माण होगा। इसके अलावा अन्य काम वार्ड चार, 18, 21, 22 में गलियों-नालियों, चौपाल, लाइट के होने हैं। इन्हें सिरे चढ़ाने के लिए निगम अफसरों ने अलग-अलग ई निविदा के जरिए एजेंसियों व ठेकेदारों से बिड मांगी है।
ई-निविदा अनुसार वार्ड चार के गांव चनेटी में 9.62 लाख रुपये से वाल्मीकि चौपाल का काम, वार्ड 18 के न्यू नानक नगर में 12.90 लाख रुपये से गली व नाली निर्माण, वार्ड 22 के गोल्डन पुरी में 15 लाख रुपये से कलिराम के घर से परमिंद्र के घर तक गली व नाली निर्माण, वार्ड 21 के अर्जुन पार्क में 4.82 लाख रुपये से खंभों सहित डेकोरेटिव एलईडी लाइट लगाने का काम, वार्ड 19 में 19.91 लाख रुपये से कैल कचरा प्लांट में दीवार का निर्माण होगाा।
विज्ञापन

इन कामों की भी लग चुकी ई-निविदाएं ः इससे पहले भी नगर निगम की ओर से कई कामों की ई निविदाएं लगाई जा चुकी है। इनमें 7.58 लाख रुपये से वार्ड चार के गांव बूड़िया स्थित जलघर में शौचालय का निर्माण, 5.08 लाख रुपये से वार्ड-17 के विश्वकर्मा चौक पर बस क्यू शेल्टर का निर्माण, गांव दड़वा स्थित डेयरी कांप्लेक्स में सड़कों व नाले-नालियों की सफाई व गोबर उठान, वार्ड नौ की कालिंदी कॉलोनी में 40.14 लाख रुपये से राजकीय प्राथमिक स्कूल से नीलम के घर तक गली व नाली के निर्माण, वार्ड 17 के लक्ष्मी नगर में 42.35 लाख रुपये से एनपी-2 पाइप बिछाने सहित गली के निर्माण, वार्ड सात के सेक्टर-18 में 18.82 लाख रुपये से मकान नंबर-403 और 430 के समीप बने पार्कों में विकास कार्य, वार्ड 13 के जम्मू कॉलोनी में 15.45 लाख रुपये से शहीद रॉकी हर्बल पार्क और लाडो पार्क के गेट लगाने के काम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed