फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Described the wonderful sadhana of thirteen queens

Yamuna Nagar News: तेरह महारानियों की अद्भुत साधना का किया वर्णन

Sun, 08 Sep 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Described the wonderful sadhana of thirteen queens
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। एसएस जैन सभा माडल टाउन के प्रांगण में चल रहे चातुर्मास के 50वें दिन महा साध्वी डॉ.स्वाति महाराज ने कहा कि आज पर्यूषण महापर्व की मंगल बेला में सातवां दिन है, और कल संवत्सरी महापर्व है। संवत्सरी पर पौषध का विशेष महत्व होता है इसलिए सभी ने पौषध व्रत अवश्य करना है। आज की वाचना में साध्वी ने तेरह महारानियों की अद्भुत साधना का वर्णन किया।
उन्होंने बताया कि यह तेरह रानियां राजगृह नगरी के राजा श्रेणिक की महारानियां थी। इन्होंने अपने जीवन में दुख का कभी भी अनुभव नहीं किया था, लेकिन जब प्रभु महावीर की वाणी सुनी तो मन में वैराग्य उत्पन्न हो गया और इन्होंने संयम पथ अपनाने का मन बना लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजा श्रेणिक व पारिवारिक जनों ने उनको बहुत समझाया कि संयम का रास्ता बहुत कठोर है लेकिन उन्होंने किसी भी कष्ट की परवाह नहीं की। अपने मन को समझाया और दीक्षा का कठिन पथ अपना लिया। इन महान नारियों ने शेरनी की तरह संयम से काम दिया और शेरनी की तरह संयम पथ को निभाया। कठोर से कठोर तपस्या व साधनाएं की। इस अंत:गढ़ सूत्र में 90 महापुरुषों की महान जीवन गाथाएं हैं जिन्हें सुनकर हमारा मन भी साधना के लिए तैयार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महा साध्वी ने समस्त जैन समाज को पर्यूषण महापर्व के दौरान की गई तपस्या के लिए साधुवाद दिया और आने वाले कल यानी संवत्सरी के दिन अधिक से अधिक तप, तपस्या और संयम रखने की और पौषध व्रत का पालन करने की प्रेरणा दी बदले में सभी श्रावकों ने अपनी सहमति से अधिक से अधिक तपस्या और पौषध करने का प्रण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed