{"_id":"6729379f1e920ce6d207ae76","slug":"depot-operators-reached-the-ministers-door-for-commission-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-127884-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कमीशन के लिए मंत्री के द्वार पर पहुंचे डिपो संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कमीशन के लिए मंत्री के द्वार पर पहुंचे डिपो संचालक
Tue, 05 Nov 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जरूरतमंद लोगों को हर माह अपने डिपो से राशन देने वाले डिपो धारकों को पांच माह से कमीशन नहीं मिला है। कमीशन नहीं मिलने से डिपो धारक परेशान हैं। सोमवार को डिपो धारक डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान सुशील मित्तल के नेतृत्व में रादौर में मंत्री श्याम सिंह राणा से उनके आवास पर मिले। एसोसिएशन ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
जिले में करीब 587 डिपो धारक हैं। सरकार की तरफ से बीपीएल व एएवाई कार्ड धारकों को हर माह राशन उपलब्ध कराया जाता है। सरकार की तरफ से फिलहाल लोगाें को गेहूं, बाजरा, सूरजमुखी का तेल व चीनी उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों को जो राशन दिया जाता है उसके बदले में डिपो धारक को कमीशन मिलता है।
प्रधान सुशील मित्तल ने मंत्री को बताया कि सबसे बड़ी समस्या पांच माह बीतने पर भी अभी तक डिपो धारकाें को कमीशन नहीं मिला। दिवाली का त्योहार भी ऐसे ही चला गया। पूरे हरियाणा के डिपो धारक इंतजार कर रहे हैं कब कमीशन आएगा। साथ ही एसोसिएशन ने अन्य मांगों पर भी मंत्री से चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अक्तूबर का राशन जिले के कुछ डिपो में माह के अंतिम दिन में आया। उसके लिए सरकार समय बढ़ाएंस जिससे सभी का राशन मिल सके। सभी डिपो धारकों के पास महीने की 10 तारीख को राशन पहुंच जाना चाहिए जिससे आमजन को राशन जल्द मिल सके।
हरियाणा के डिपो धारकों को 60 वर्ष में रिटायर्ड न किया जाए क्योंकि डिपो होल्डर कर्मचारी नहीं हैं। वह एक लाइसेंस धारक हैं। पूरे देश में कहीं पर भी ऐसा कानून नहीं है। इस मौके पर जिला के महासचिव हंसराज, सरस्वतीनगर ब्लॉक के प्रधान विनोद राणा, गजेंद्र राणा, रिंकू, राजेश, सुनील शर्मा, विजय कुमार मौजूद रहे।
फंड व सेंशन जारी नहीं हुआ : जीतेश गोयल
डीएफएससी जीतेश गोयल का कहना है कि डिपो धारकों को राशन के बदले सरकार द्वारा कमीशन दिया जाता है। इसका फंड व सेंशन अभी जारी नहीं हुआ है। जैसे ही सेंशन मिलती है तो कमीशन डिपो धारकों के खातों में जमा करवा दिया जाएगा।