फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   depot, onwer, machine,rashan, kard

राशन में बायोमीट्रिक मशीन बनी अड़ंगा, माहभर से डिपो के चक्कर काट रहे कार्ड धारक

Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
सरकारी राशन डिपो पर बायोमीट्रिक मशीन के जरिए राशन वितरण को लेकर उपभोक्ताओं समेत डिपो होल्डरों की दिक्कते थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नवंबर माह में बायोमीट्रिक मशीन से शुरू की गई राशन वितरण की प्रक्रिया को एक माह बीत गया है, लेकिन अभी तक अधिकतर डिपो होल्डर 30 प्रतिशत परिवारों को ही राशन वितरित कर पाए हैं वहीं, पूरा माह राशन न मिलने से गरीब परिवारों को गुजर बसर करने में परेशानी हो रही है। सूरती देवी, पूजा बेदी, रोशनी, जीतो देवी, अमित, शांति देवी, आनंदप्रकाश ने कहा कि वह राशन लेने के लिए रोजाना डिपो होल्डर के बिक्री केंद्र पर चक्कर काट रहे हैं। हर बार मशीन में फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं हो पाता है या फिर उनके नाम पर राशन का रिकार्ड नहीं होता है। पूरा माह यही हाल रहा और अब नवंबर माह खत्म होने से मशीन से उनका नवंबर माह का राशन अपने आप खत्म हो जाएगा। ऐसे में वह पूरा माह किस तरह परिवार का पालन-पोषण करेंगे। डिपो होल्डर नितिन कुमार ने कहा कि जब मशीन को ऑन किया जाता है तो स्क्रीन पर कृपा डाउनलोड नए डाटाबेस लिखा आता है। दिसंबर माह का रिकार्ड मशीन द्वारा दिखाया ही नहीं जा रहा है और नवंबर माह का रिकार्ड आटोमेटिक डिलीट हो जाएगा। जबकि अधिकतर उपभोक्ता ऐसे भी जिनको अभी तक नवंबर माह का राशन भी नहीं मिला है। ऐसे में उपभोक्ता और डिपो होल्डर दोनों की असमंजस की स्थिति में हैं कि इस माह में नवंबर व दिसंबर का इकठ्ठा राशन मिलेगा या फिर केवल दिसंबर माह का ही मिलेगा। उन्होंने बताया कि उनके पास लगभग साढ़े चार सौ राशन कार्ड हैं, जिसमें से लगभग डेढ़ सौ परिवारों को ही राशन मिल पाया है।  
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारी नया सर्वर लगाने के काम में लग गए हैं। इसमें कुछ समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि राशन मशीन से ही बंटेगा। आला अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि नवंबर माह में गरीबों को मिलने वाला राशन दिसंबर माह में वितरित किया जाए वहीं, दिसंबर व जनवरी माह का राशन  जनवरी माह में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरेंद्र धौलरा, डीएफएससी, यमुनानगर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed