फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Department in search of buildings of Health and Wellness Center, tenders done

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के भवनों की तलाश में विभाग, किए टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Department in search of buildings of Health and Wellness Center, tenders done
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। ट्विनसिटी (यमुनानगर-जगाधरी) में 12 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए स्वास्थ्य विभाग को भवनों की तलाश है। इसके लिए टेंडर भी लगा दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया के बाद भवन मिलने से इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को चलाने व इनके विकास में विभाग को मदद मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के लोगों को नजदीक में ही और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यमुनानगर में कैंप के वीनानगर, जम्मू कॉलोनी, पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी, विश्वकर्मा कॉलोनी, सरोजनी कॉलोनी, गांधीनगर, विजय कॉलोनी, हरबंसपुरा के जोगिंद्र नगर और जगाधरी में गंगानगर, ग्रीन विहार, मुखर्जी पार्क, पटरी मोहल्ला में सेंटर के लिए भवन लेने की तैयारी है। क्योंकि कई सेंटर दूसरे भवनों में चल रहे हैं। जिससे इन्हें चलाने से लेकर इनमें विकास कार्य कराने में परेशानी आ रही है। इसी के चलते विभाग की ओर से इन सेंटर के लिए भवन लेने को टेंडर कर दिए हैं।
विज्ञापन

ये है योजना
आयुष एंड हेल्थ वेलनेस सेंटर पर नियुक्त आयुष चिकित्सक व आशा वर्कर्स तैनात किए जाते हैं। जिनके माध्यम से विभिन्न बीमारियों का आयुष पद्धति से मरीजों को उपचार व दवा मुहैया कराई जाती हैं। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता भी लाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा प्रयास है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाए। इसी के मद्देनजर सेंटर के भवनों के लिए टेंडर किया है। - डॉ. मंजीत सिंह, सिविल सर्जन, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed