फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   DEO appealed not to agitate, Yamunanagar

डीईओ ने की आंदोलन नहीं करने की अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
DEO appealed not to agitate, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। आंदोलन की तैयारी में जुटे अध्यापकोें की जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने कई मांगें पूरी कर दीं। साथ ही अध्यापकों से आंदोलन न करने की अपनी करते हुए अन्य मांगों को जल्द पूरा करने पर भरोसा दिया। इस पर अध्यापक संघ आंदोलन टाल दिया।
दरअसल हरियाणा अध्यापक संघ ने मांगें न मानने पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के कार्यालय पर बुधवार को विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। आंदोलन को लेकर संघ ने पूरी तैयारी कर ली थी और प्रशासन को इसका नोटिस भी दे दिया था। एक दिन पहले ही मंगलवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने संघ पदाधिकारियों को बैठक का निमंत्रण दिया। बैठक में डीईओ ने संघ की कई मांगें पूरी कर दीं। साथ ही संघ पदाधिकारियों से आंदोलन न करने की अपील भी की।
विज्ञापन

संघ जिला प्रधान संजय कांबोज ने बताया कि शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों की मांगें व समस्याएं सुनीं। बैठक में संघ पदाधिकारियों ने अध्यापकों के लंबित मामले अधिकारी के सामने रखें। उन्होंने की मांगें पूरी कर दी और अन्य मुद्दों को जल्द ही निपटाने का भरोसा दिया। इस पर आंदोलन को कुछ समय के लिए टाल दिया गया। इस दौरान राज्य सचिव जगपाल सिंह, जिला सचिव दिनेश तंवर, कोषाध्यक्ष प्रीतम बालियान, प्रचार सचिव रामनरेश, मुख्य सलाहकार सुरेंद्र सैनी, ऑडिटर गोविंद सिंह भाटिया, कार्यालय सचिव राकेश धनखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed