{"_id":"64e3a3442e412f645f0f2b65","slug":"dengue-suspected-three-patients-died-in-yamunanagar-of-haryana-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू संदिग्ध तीन मरीजों की मौत: परिजन बोले- बुखार के साथ शरीर में था दर्द, विभाग ने नहीं की डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू संदिग्ध तीन मरीजों की मौत: परिजन बोले- बुखार के साथ शरीर में था दर्द, विभाग ने नहीं की डेंगू की पुष्टि
Mon, 21 Aug 2023 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, साढौरा, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साढौरा, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:17 PM IST
सार
परिजन का कहना है कि बुखार के साथ शरीर में दर्द था। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की पुष्टि से इंकार किया है। तीनों मरीजों का साढौरा के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर के साढौरा क्षेत्र में तीन दिनों में डेंगू के तीन संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, तीनों को बुखार हो रहा था और वे निजी अस्पतालों में उपचाराधीन थे, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की पुष्टि से इंकार किया है।
विज्ञापन
फिरोजपुर राइयां के 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत वीरवार को और 62 वर्षीय महिला की मौत शनिवार को हुई। वहीं गांव बकाला के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत रविवार को हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार हो रहा था और शरीर में दर्द भी था। जब दवाई से उन्हें कोई आराम नहीं लगा तो प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से भले ही डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं की गई, लेकिन जहां पर लोगों की मौत हुई है, वहां पर स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से घर-घर जाकर लारवा की जांच की गई। 18 घरों में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लारवा मिला, जिसे नष्ट कराया गया। वहीं बुखार के कारण हुई मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सीएचसी साढौरा के एसएमओ डॉ. अमरीश मंगला ने बताया कि सीएचसी में डेंगू की जांच निशुल्क की जाती है। उन्होंने लोगों को बुखार होने की हालत में स्वास्थ्य केंद्र से रक्त की जांच करवाने के बाद ही दवा लेने की सलाह दी है। हेल्थ सुपरवाइजर संजीव ने बताया कि आशा वर्करों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी होने से डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि डेंगू के खात्मे के लिए शहर में नगरपालिका द्वारा और देहात में पंचायत विभाग द्वारा फॉगिंग करवाई जा रही है।
सरपंच बोले - पेयजल लाइन कई जगह से लीक
फिरोजपुर के सरपंच करनैल सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी द्वारा सही से काम न किए जाने के कारण गांव में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। इस बारे में बीडीपीओ कार्यालय को शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं गांव में पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन भी कई जगह लीक होने से घरों में दूषित पेयजल की आपूर्ति होने से भी बीमारियां फैल रही हैं।
प्रत्येक संडे को ड्राई डे का आह्वान
नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने डेंगू से बचाव के लिए प्रत्येक संडे को ड्राई डे मनाने का आह्वान किया है। ड्राई डे के तहत सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमले इत्यादि को खाली करके सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे व लारवा मर जाए।
डेंगू से कोई मौत नहीं हुई : सुशीला सैनी
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि उक्त तीनों गांवों में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है। जांच की जाएगी कि तीनों को बुखार के अलावा और कौन-कौन सी बीमारियां थीं।