फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dengue patients will get free platelets in civil hospital, it is necessary to be resident of Haryana

डेंगू के मरीजों को सिविल अस्पताल में मुफ्त मिलेंगे प्लेटलेट्स, हरियाणा का निवासी होना जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients will get free platelets in civil hospital, it is necessary to be resident of Haryana
यमुनानगर। डेंगू के मरीजों को सिविल अस्पताल में प्लेटलेट्स मुफ्त चढ़ाए जाएंगे। इसके लिए जरूरी है कि डेंगू से प्रभावित मरीज किसी भी सिविल अस्पताल में भर्ती हो। इतना ही नहीं उसके पास हरियाणा का स्थायी निवास पत्र भी होना जरूरी है। डेंगू के केस बढ़ने पर अक्सर मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स घटने लगते हैं। इसलिए डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच प्लेटलेट्स की मांग काफी बढ़ जाती है। प्राइवेट अस्पताल में ही एसडीपी यानी सिंगल डोनर प्लेटलेट्स चढ़ाने के कम से कम 11 हजार रुपये लिए जाते हैं। इसके अलावा अस्पताल अन्य खर्च अलग से जोड़कर मरीज के तीमारदारों की जेबें खाली हो जाती हैं।
विज्ञापन

आमतौर पर शरीर में यदि प्लेटलेट्स एक लाख से भी कम हो जाएं तो मरीज व उसके परिजन घबरा जाते हैं। इसके लिए वह एक के बाद एक कई अस्पताल बदल लेते हैं। जबकि प्लेटलेट्स यदि 20 हजार पर पहुंच जाएं तभी यह घातक साबित सिद्ध होते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यदि शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या 20 हजार हो जाए तो मरीज को अलर्ट हो जाना चाहिए। यदि प्लेटलेट्स इससे भी कम हो रहे हैं और मरीज की नाक व शौच के दौरान खून आ रहा है तो उपचार में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। 10 हजार से कम प्लेटलेट्स की संख्या जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से ले सकते हैं डेंगू की जानकारी
जिले में पहली बार डेंगू बीमारी को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 01732-319030 पर फोन करके कोई भी व्यक्ति डेंगू बीमारी के लक्षण, रोकथाम, उपचार संबंधित जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में प्लेटलेट्स मुफ्त चढ़ाए जाएंगे। डॉक्टर यह जांच करेगा कि मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत है या नहीं। इसके लिए मरीज का सिविल अस्पताल में भर्ती होना जरूरी है। साथ में वह हरियाणा का निवासी होना चाहिए। जिले में डेंगू के 72 केस हो गए हैं।
-डॉ. सुशीला सैनी, जिला मलेरिया अधिकारी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed