{"_id":"6721343f577c69a65d0ebda4","slug":"dengue-confirmed-in-four-people-total-84-cases-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-127709-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चार लोगों में डेंगू की पुष्टि, कुल 84 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चार लोगों में डेंगू की पुष्टि, कुल 84 केस
Wed, 30 Oct 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की लैब से मरीजों से लिए गए रक्त की रिपोर्ट मंगलवार को आई तो इसमें तीन वर्षीय बच्चे समेत चार लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई। जिले में अब तक मिले डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है।
जिले में बुखार से पीड़ित संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा रही है। जो चार नए केस मिले हैं उनमें 71 वर्षीय महिला रादौर से, तीन वर्षीय बच्चा हरबंसपुरा आईटीआई से, 59 वर्षीय महिला काठवाला से व 65 वर्षीय व्यक्ति रपौली गांव से है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि अब मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि के संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।
बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं से कोई दवा लेकर सेवन न करें। डेंगू का खतरा बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पानी से भरे बर्तनों में लारवा जांच कर रही है। टीमों की तरफ से 7002 मकान मालिकों को नोटिस थमाया जा चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने ने बताया जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि होती है और उनकी प्लेटलेट्स 50 हजार से कम होते हैं तो उन्हें भर्ती कर लिया जाता है। डेंगू की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरुआती दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिन तक होता है। उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है। बुखार के साथ ही शरीर में खून की कमी होने लगती है।