फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dengue cases increased to 31, larvae found in 767 houses in August

डेंगू के केस बढ़कर 31 हुए, अगस्त में 767 घरों में मिला लारवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dengue cases increased to 31, larvae found in 767 houses in August
यमुनानगर। डेंगू के केस कम होने के बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं। जिले में डेंगू के पांच नए केस मिले हैं। अब डेंगू के कुल केस 31 हो गए हैं। आने वाले दिनों में डेंगू के केस में और ज्यादा वृद्घि हो सकती है, क्योंकि बुखार व वायरल से ग्रस्त लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हुए हैं। जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अब तक विभाग 1579 लोगों के सैंपल ले चुका है। इतना ही नहीं चिकनगुनिया के भी सात सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

बिलासपुर में मिले तीन केस
डेंगू के जो पांच नए केस मिले हैं उनमें बिलासपुर क्षेत्र के सबसे ज्यादा तीन केस हैं। लैब से आई रिपोर्ट के अनुसार प्रताप नगर के गांव हैदरपुर में 72 वर्षीय व्यक्ति, बिलासपुर में 50 वर्षीय महिला, बिलासपुर के गांव शाहपुर में 60 वर्षीय महिला, गांव बूटगढ़ में 17 वर्षीय युवक व साढौरा में 31 वर्षीय व्यक्ति को डेंगू हुआ है। इनमें से केवल हैदरपुर में मिला मरीज ही अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

20 ब्रिडर चेकर फील्ड में
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने 20 ब्रिडर चेकर को फील्ड में उतारा है। यह टीम डेंगू प्रभावित एरिया में जाती है जहां पर लोगों के घरों में रखी पानी की टंकियों, गमलों, खाली बर्तनों, फ्रिज की ट्रे, कूलर व गड्ढों में जमा पानी की जांच करती है। क्योंकि डेंगू का मच्छर ऐसी ही जगहों पर पनपता है। अब तक कई घरों में मच्छरों का लारवा भी मिला है। लारवा मिलने पर 1313 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। इनमें से 767 नोटिस केवल अगस्त में ही दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया का केवल एक ही केस
स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात यह है कि डेंगू के केस जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं, मलेरिया पर उतना ही अंकुश लगा हुआ है। 18 जुलाई को मलेरिया का एक केस छछरौली के गांव देवधर में मिला था। अगस्त माह में जिला मलेरिया विभाग की टीम ने 64,859 लोगों के खून के सैंपल लिए थे। मच्छरों के लारवा को कंट्रोल करने के लिए विभाग की तरफ से 519 तालाबों में गंबूजिया मछली छोड़ी थी। यह मछली साइज में बहुत छोटी होती है। यह पानी में पनपने वाले मच्छर के लारवा को खा जाती है। जिससे डेंगू व मलेरिया को काबू करने में काफी मदद मिलती है।

लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है : डॉ. सुशीला सैनी
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी का कहना है कि डेंगू के अब कुल केस बढ़कर 31 हो गए हैं। इस समय लोगों को बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मच्छरों की संख्या बढ़ी है। लोग घरों में खाली बर्तनों व गमलों में पानी जमा न होने दे। घर में रखे फ्रिज की वाटर ट्रे को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें। सप्ताह में पूरे घर में ड्राई डे जरूर मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed