फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dengue and Chikungunya knock amid rain, people should be cautious

Yamuna Nagar News: बारिश के बीच डेंगू और चिकनगुनिया की दस्तक, सतर्क रहें लोग

Wed, 10 Jul 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Dengue and Chikungunya knock amid rain, people should be cautious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बारिश के बीच डेंगू व चिकनगुनिया ने दस्तक दे दी है। जिले में डेंगू के तीन व चिकनगुनिया के दो मरीज मिल चुके हैं। इस माह के अंत तक डेंगू फैलाने वाला मच्छर पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दे रहा है।
पिछले साल डेंगू के जिले में कुल 735 केस मिले थे। कुछ लोगों की मौत भी हुई थी। हालांकि जिन लोगों की मौत हुई थी उन्हें डेंगू के साथ अन्य बीमारियां भी होने की बात स्वास्थ्य विभाग ने कही थी। चिकनगुनिया के जो दो केस मिले हैं उनमें 65 वर्षीय महिला बुबका गांव व 33 वर्षीय महिला शहर के ईस्ट भाटिया नगर से है। वहीं जिले में अब डेंगू के कुल केस तीन हो चुके हैं।
विज्ञापन

जांच के दौरान 66 घरों में डेंगू मच्छर का लारवा मिला। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन सभी लोगों को नोटिस थमाया गया। इन घरों की दोबारा जांच होगी। यदि फिर से लारवा मिला तो चालान किया जाएगा। कुछ दिनों से जिले में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश का पानी खाली प्लॉटों व बर्तनों में जमा हो जाता है। इस पानी में डेंगू मच्छर अंडे देता है। इस लारवा से मच्छर बनने में करीब एक सप्ताह का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह के बाद यही मच्छर लोगों को काटने योग्य हो जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस माह के अंत तक डेंगू के केस मिलने शुरू हो जाएंगे। साथ ही चिकनगुनिया के केस में भी वृद्धि होगी। जिला मलेरिया विभाग की तरफ से स्कूलों में प्रतियोगिताएं करवा कर बच्चों का जागरूक किया जा रहा है ताकि वह अपने परिजनों व पड़ोसियों को इससे बचाव की बातें बता सकें।
कर्मचारियों के पद खाली होना चिंताजनक
स्वास्थ्य विभाग के पास मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (एमपीएचडब्ल्यू) और मल्टीपर्पज हेल्थ सुपरवाइजर (एमपीएचएस) के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। कर्मचारी तबादले करवा कर अपने गृह जिलों में लौट गए। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास एमपीएचडब्ल्यू के कुल 123 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 100 पद खाली हैं। इसी तरह एमपीएचएस के 26 में से 24 पद खाली हैं।

बारिश के बाद मच्छर पनपने लगते हैं। इससे डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया फैलने का खतरा रहता है। लोग सावधानी बरतें। रात को मच्छरदानी लगाकर सोएं। साथ ही पूरी बाजू के कपड़े भी पहन कर रखें। यदि कोई दिक्कत होती है तो वह तुरंत नजदीकी सीएचसी, पीएचसी या फिर जिला अस्पताल में संपर्क करें। - डॉ. मंजीत सिंह, सिविल सर्जन यमुनानगर।
पिछले वर्षों में मिले डेंगू और मलेरिया के केस

साल डेंगू मलेरिया
2016 65 508
2017 70 266
2018 42 97
2019 51 21
2020 36 03
2021 241 04
2022 932 01
2023 735 01
2024 03 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed