{"_id":"6743cf2ceed615bca40c3ee4","slug":"dengue-active-147-cases-found-so-far-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128883-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेंगू सक्रिय, अब तक मिले 147 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेंगू सक्रिय, अब तक मिले 147 केस
Mon, 25 Nov 2024 06:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव को तमाम दावे किए जा रहे हैं लेकिन हकीकत में सरकारी दावे पूरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक जिले में 147 से अधिक डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। उधर, चिकित्सकों का मानना है कि मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव के कारण डेंगू के केस सामने आ रहे हैं।
जिले में डेंगू के बचाव के लिए संचारी रोग रोकथाम अभियान चला रखा है। इसके तहत शहर से लेकर देहात तक लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। साथ ही फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करने का अभियान चलाया लेकिन डेंगू के केस आए दिन सामने आ रहे हैं। प्रतिदिन औसतन चार से पांच नए मामले सामने आ रहे हैं। अब तक जिले में 147 से अधिक मामले डेंगू के सामने आए हैं।
खास बात यह है कि डेंगू के मामले गांव से अधिक शहरी क्षेत्रों में आ रहे हैं। अभी तक मात्र जिले में 265 गांव ने ही फॉगिंग कराने के लिए दवा ली है। वहीं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जो लोग डेंगू से पीड़ित हैं उनके उपचार की भी बेहतर व्यवस्था की गई है।