{"_id":"6754a079d31311ad7900c814","slug":"demonstration-for-compensation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-129540-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन
Sun, 08 Dec 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सुढल गांव के गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को किसानों की पंचायत हुई। इसमें नेशनल हाईव-344 की बकाया पेमेंट व खेतों में लगने वाले बिजली के बड़े टावरों का विरोध किया गया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेताया कि बिना उचित मुआवजा दिए काम नहीं लगने दिया जाएगा।
पंचायत की अध्यक्षता सरदार गुरविंद्र सिंह गधौला ने की। किसान नेता हरपाल सिंह सुढल, भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला महासचिव गुरुवीर सिंह, राजेश दहिया ने कहा कि जिले में पावर ग्रिड की दो लाइन निकल रही हैं। जिनका काम रोड़ छप्पर व सुढल सुढैल में रुका है। यह लाइन बकाना से सेक्टर-18 जगाधरी के लिए आनी है।
सरकार व प्रशासन से अनुरोध है कि सभी किसानों का उचित मुआवजा किसानों को दिया जाए अन्यथा इसके लिए किसानों को कोई भी कुर्बानी देनी पड़े पीछे नहीं हटेंगे। अगर सरकार ने जबरदस्ती काम शुरू करवाने की कोशिश की तो पूरे हरियाणा का किसान जिले में महा पंचायत कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ कड़ा निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी और नेशनल हाईवे-344 में यमुनानगर के 28 गांव की जमीन अधिग्रहित हुई है। जिसमें 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आर्बिट्रेशन में किसानों का मुआवजा बढ़ाया गया, परंतु छह साल बीत जाने के बाद भी आज तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला। इससे किसानों में रोष है। इस मौके पर मामचंद, महेंद्र सिंह, नरेश कुमार, संदीप कुमार, जगबीर सिंह, रामवीर, रिंकू, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।