{"_id":"610ef5b78ebc3e79577a4611","slug":"demonstration-against-tampering-with-the-history-of-rajput-great-men-yamuna-nagar-news-knl792424143","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूत महापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपूत महापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्राट महाराजा अनंगपाल तोमर, सम्राट मिहिर भोज, सम्राट पृथ्वीराज चौहान और अन्य राजपूत महापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ करने के विरोध में शनिवार को राजपूत समाज के लोगों ने अनाज मंडी गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। यहां से जुलूस निकालते हुए प्रदर्शनकारी महाराणा प्रताप चौक पहुंचे और पुराने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर डीसी गिरीश अरोड़ा और एसपी कमलदीप गोयल मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब आधा घंटा तक यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, प्रदेेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। हंगामा कर रहे लोगों ने भाजपा का झंडा भी जलाया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कुछ लोग राजपूत इतिहास को तोड़ मरोड़कर व वीर महापुरुषों की जाति बदलकर अपना पूर्वज बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर यमुनानगर में गुर्जर प्रतिहार लिखी हुई सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का भी अनावरण कर चुके हैं। इसका यमुनानगर में काफी विरोध हुआ था। इससे क्षत्रिय समाज में आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि अब अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के द्वारा फरीदाबाद के गांव अनंगपुर में दिल्ली के सम्राट महाराजा अनंगपाल तोमर व सम्राट मिहिर भोज को गुर्जर प्रतिहार सम्राट बताकर आठ अगस्त को उनकी प्रतिमाओं का अनावरण केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व अन्य गुर्जर नेताओं की ओर से करने की तैयारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न समाजों में एक दूसरे के लिए वैमनस्य व अविश्वास बढ़ता जा रहा है और युवा पीढ़ी एक दूसरे की दुश्मन बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि सरकार आठ अगस्त को होने वाले कार्यक्रम पर रोक लगाए। उन्होंने कहा कि इतिहास विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाई जाए जो जल्द इस मुद्दे पर अपना फैसला दे। उन्होंने कहा कि अबकी बार पूरा क्षत्रिय समाज सड़क से लेकर संसद तक अपनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। समस्त राजपूत समाज के जोगिंदर चौहान, जोनी राणा, विकास राणा, मुकेश राणा, यश प्रताप, राम सिंह, विनोद व जितेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।