फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demonstration against pension cut, memorandum given

Demonstration against pension cut, memorandum given

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against pension cut, memorandum given
रादौर। जिले में 36 हजार पात्रों की पेंशन काटे जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। साथ ही एसडीएम रादौर सतेंद्र सिवाच को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पात्रों की पेंशन दोबारा शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस प्रभारी अशोक कुमार अरोड़ा और रादौर विधायक डॉ. बीएल सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट किया। इससे पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांबोज धर्मशाला में बैठक कर सरकार से वृद्धों, विकलांगों विधवाओं की पेंशन उनके खाते में डालने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के हजारों लोगों की फैमिली आईडी में अधिक आय होने के कारण पेंशन काट दी गई है।
विज्ञापन

वहीं बहुत से जीवित व्यक्तियों को मृत दिखाकर व विधवाओं के पतियों को जीवित दिखाकर उनकी पेंशन काट दी गई है। लोग कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। डॉ. बीएल सैनी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण भारी संख्या में वृद्धों, विकलांगों व विधवाओं की पेंशन कटी है। जिसके लिए सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पात्रों की पेंशन जारी नहीं की गई, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान पूर्व विधायक व प्रभारी अशोक कुमार अरोड़ा, विशाल सैनी, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, परमजीत धीमान, हरपाल सुढल, बृजपाल छप्पर, सेवा सिंह ससौली, पिंकी रादौर, संजू शर्मा धौलरा, सतीश सांगवान, उमेश बुबका, बरखाराम पांसरा, नरेश कुमार नागल, छोटेलाल, मंगतराम कपूर, रणधीर, देव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed