फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demonstrated Karate moves to upgrade belt rank

Yamuna Nagar News: बेल्ट का दर्जा बढ़ाने के लिए दिखाए कराटे के पैतरे

Tue, 26 May 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 26 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Demonstrated Karate moves to upgrade belt rank
बेल्ट मिलने के बाद कोच के साथ ​खिलाड़ी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। बमणिया कराटे अकादमी में बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट करवाया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों और संस्थानों के करीब 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टेस्ट में 60 खिलाड़ी अगली बेल्ट हासिल करने में सफल रहे। इसका उद्देश्य बच्चों में कराटे खेल के प्रति रूचि बढ़ाना और जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना रहा।
यूथ कराटे एसोसिएशन ऑफ यमुनानगर के महासचिव एवं बमणिया अकादमी संस्थापक विकास बमणिया ने बताया कि अकादमी समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन करवाती रहती है। करीब पांच महीने बाद करवाए इस टेस्ट में खिलाड़ियों ने अनुशासन और तकनीकी कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बमणिया एकेडमी के अलावा एसडी पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन, ब्लूमबर्ग स्कूल जोड़ियां और गुरप्रीत एक्टिविटी क्लासेस के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

संस्था प्रधान पूनम रानी ने बताया कि सफल खिलाड़ियों को उनकी क्षमता के अनुसार नई बेल्ट प्रदान की गई। प्रतियोगिता के बाद सभी खिलाड़ी अब जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटेंगे। टेस्ट के दौरान एसडी पब्लिक स्कूल से खेल इंचार्ज नीना मैम और गुरप्रीत एक्टिविटी क्लासेस से गुरप्रीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
इन खिलाड़ियों ने प्राप्त की बेल्ट

येलो बेल्ट हासिल करने वालों में टीया, जीविषा, पुष्टि, कविश राणा, आरयानश, रयानश, इशिका, लक्ष्य, रिशांक मित्तल, दिव्यांश, कोणार्क, कशवी, शिवांक, कुंज, कुंदन, नविता, अभिमन्यु, देवेंद्र सिंह, पार्थ, अनमोल और यश त्यागी शामिल रहे। ऑरेंज बेल्ट पाने वाले खिलाड़ियों में हितेन, शिविन, सारांश, अंकुश, अद्विक, मीनाक्षी, मन्नत, वत्सल, आरव, विराट ठाकुर, हर्षवर्धन, खनक, अनाव कांबोज, मानिक त्यागी, विहान कटारिया, धैरियांनश और नत्विक शामिल रहे। ग्रीन बेल्ट हासिल करने वालों में शिवांगी नायर, यशवीर सिंह, शिवाय, तेजस, आयान, अवयान मिश्रा, करण और आराध्या शामिल रहे। वहीं ब्लू बेल्ट पाने वाले खिलाड़ियों में वंश शर्मा, हनी, विहान शर्मा और कनव सेन शामिल हैं।

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed