फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand to remove liquor shop from residential area

Yamuna Nagar News: रिहायशी इलाके से शराब का ठेका हटाने की मांग

Mon, 14 Sep 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove liquor shop from residential area
चांदपुर अंडरपास के पास बैठक के दौरान मौजूद महिला समिति की महिलाएं। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आदर्श नगर कैंप, चांदपुर और रेलवे अंडरपास के नजदीक रिहायशी क्षेत्र में स्थित शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की बैठक शिव नगर स्थित सनराइज स्कूल में हुई। बैठक जिला प्रधान राजेश्वरी व जिला सचिव रेखा सैनी की अगुवाई में हुई।
जिला प्रधान राजेश्वरी, सचिव रेखा सैनी और कोषाध्यक्ष सोमवती कांबोज ने कहा कि रिहायशी इलाके में शराब का ठेका होने से महिलाओं, बच्चों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि दिन और शाम के समय ठेके के सामने शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन

शराब के नशे में लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों का वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। पिछले वर्ष भी समिति की ओर से ठेका हटाने की मांग को लेकर जिला स्तर पर प्रदर्शन किया गया था और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ठेका उसी क्षेत्र में दो दुकान छोड़कर शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन समस्या बरकरार है। समिति ने जिला प्रशासन से ठेका रिहायशी क्षेत्र से तुरंत हटाने की मांग की। बैठक में सीटू नेता रोशन लाल, रेखा सैनी, राजेश्वरी, बबीता, चंपा देवी, सोमवती कांबोज, रानी, सुनीता और अकीला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed