फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand to install LED lights together

Yamuna Nagar News: एलईडी लाइट एक साथ लगाने की मांग

Thu, 02 Jan 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Demand to install LED lights together
यमुनानगर। शहर में 41 हजार एलईडी लाइट लगाने की परियोजना पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। चूंकि दो माह में नगर निगम चुनाव संभावित हैं और अभी तीन वार्डों में ही योजना के तहत कार्य हो रहा है। ऐसे में अन्य वार्डों में निवर्तमान व पूर्व पार्षदों को चुनाव के चलते परियोजना लटकने की आशंका है, इसलिए पार्षद 22 वार्डों में एक साथ एलईडी लाइट लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत पुराने लगे सोडियम लाइट-बल्ब, सीएफएल व ट्यूब लाइट बदल कर उनके स्थान पर नगर निगम की ओर से एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं। इन 13 हजार पुराने प्वाइंट्स के अलावा 28 हजार नए प्वाइंट पर भी यह लाइट लगेंगे।
विज्ञापन

पहले चरण में तीन वार्डों में करीब साढ़े तीन हजार लाइट लगेंगी, जिनमें वार्ड पांच, 14 व 18 शामिल हैं। करीब पांच वर्षों के इंतजार के बाद एलईडी लाइट लगते देख तीनों वार्ड के लोगों में खुशी है, पर अन्य वार्डों में यह काम शुरू न होने से निवर्तमान व पूर्व पार्षद नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान पार्षदों में हरमीन कोहली, विनय कांबोज, देवेंद्र सिंह, रामआसरा भारद्वाज व निर्मल चौहान ने कहा कि नगर निगम चुनाव फरवरी या मार्च में हो सकते हैं, इसलिए एलईडी लाइट परियोजना लटक सकता है। क्योंकि इसका काम केवल तीन वार्डों में ही चल रहा है, जबकि बाकी वार्डों में अभी भी काफी इलाकों में गलियों-सड़कों पर अंधेरा है। निगम चुनाव के कारण यह परियोजना न लटके, इसलिए यह काम सभी वार्डों में एक साथ हो।
अब तक यह रही स्थिति : इससे पहले मार्च-2020 में नगर निगम ने वार्ड-2, 6, 8, 9, 10, 15, 19 व 21 में सोडियम लाइट-बल्ब, सीएफएल व ट्यूब लाइट के स्थान पर एलईडी लाइट लगाने का करीब चार करोड़ रुपये का टेंडर हुआ था। इसके तहत काम शुरू होते ही गुणवत्ता व अन्य बिंदुओं पर उठे सवालों और आरोपों के चलते काफी समय तक आठ वार्डों में ही यह प्रोजेक्ट लटका रहा।
निगम अफसरों से लेकर विधानसभा पिटीशन कमेटी में भी मामला पहुंचा। इसके बाद सितंबर-2021 में जाकर उक्त आठ वार्डों में 8164 एलईडी लाइट लगाए गए, जबकि अन्य 14 वार्ड एलईडी लाइट प्रोजेक्ट से अछूते रह गए।
इन्हीं 14 वार्डों में पुराने सोडियम लाइट-बल्ब, सीएफएल व ट्यूब लाइट खराब भी हो रहे हैं और काफी एरिया शाम बाद अंधेरे में रहता है। साथ ही जिन आठ वार्डों में एलईडी लाइट लगे थे, वहां भी कई लाइट बंद व खराब होने से अंधेरा रहने लगा है। इसके चलते डेढ़ साल पहले नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र के लिए यूएलबी (अर्बन लोकल बॉडी) से 41011 एलईडी लाइट लेने की मंजूरी दे दी गई। यह लाइट कहां-कहां लगेंगे, इसका सर्वे हुआ।

इसमें एलईडी लाइट लगाने के 28 हजार नए व 13 हजार पुराने प्वाइंट (जहां सोडियम लाइट-बल्ब, ट्यूब लाइट व सीएफएल लगे) चिह्नित किए गए। इन्हीं प्वाइंट पर यह लाइट लगाने का काम किया जाना है। इसका काम पहले लोकसभा फिर विधानसभा चुनाव के कारण लटका रहा, वहीं अब नगर निगम चुनाव करीब देख यह काम लटकने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed