फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand raised to improve the condition of Yamuna Ghat

Yamuna Nagar News: यमुना घाट की हालत सुधारने की उठाई मांग

Sat, 27 Sep 2025 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Sep 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to improve the condition of Yamuna Ghat
ज्ञापन देने के लिए डीसी कार्यालय में पहुंचे ट्रस्ट के सदस्य। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। एक महीने बाद छठ माह पर्व मनाया जाएगा। छठ मनाने के लिए शहर के पश्चिमी घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ेगी। पश्चिमी यमुना घाट के किनारे टूटे हुए हैं और चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। घाट कच्चे हैं और चारों तरफ अव्यवस्था है। इसी कड़ी में शुक्रवार को श्री मानव सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
ट्रस्ट रे पदाधिकारी रविंद्र कुमार रावत ने बताया कि हर वर्ष संस्था की ओर से पश्चिमी यमुना घाट पर छठ महापर्व को सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाता है। इसके साथ ही घाट पर पूजा करने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न कार्य किए जाते हैं। इस दौरान ट्रस्ट संस्थापक जयप्रकाश कुमार ने बताया कि इस बार छठ अन्य वर्षों की अपेक्षा करीब एक महीना जल्द पड़ रही है।
विज्ञापन

मानसून सीजन इस बार काफी लंबा रहा है। ऐसे में पश्चिमी यमुना घाट पर अव्यवस्था का आलम है। छठ पर पूजा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अभी से व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले बातचीत के दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि छह महीने में जिले के तीन मुख्य स्थानों पर सौ-सौ फीट घाट निर्माण होगा। इसके साथ शौचालय की व्यवस्था, लाइट, वस्त्र बदलने व्यापक व्यवस्थाएं की जाएगी। परंतु अभी यह काम नहीं हुए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed