फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand raised to extend the time for admission in ITI

Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले के लिए समय बढ़ाने की उठी मांग

Mon, 10 Jun 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Jun 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to extend the time for admission in ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन के 12 दिन शेष रह गए हैं, उसमें भी दो दिन छुट्टियां हैं। यानी 21 जून तक आवेदन की मोहलत में 10 दिन ही आईटीआई खुलेगी। इस पर युवा दाखिल के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे है।
हालांकि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है पर इंटरनेट कैफे, कंप्यूटर सेंटर से आवेदन करने में फीस लगने के साथ फॉर्म गलत भरे जाने के भय में ज्यादातर युवा आईटीआई में बने हेल्प डेस्क से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरवाते हैं। उनका कहना है कि आवेदन के लिए मिले 15 दिनों में चार छुट्टियां हैं, वहीं अन्य 11 दिन में पहले दिन दोपहर तक पोर्टल नहीं चला। ऐसे में आवेदन के लिए दस दिन बहुत कम है, इसलिए आवेदन की समय अवधि को एक जुलाई तक बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने शेड्यूल जारी कर आईटीआई की ट्रेड में दाखिले के लिए सात से 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत जिले में सात सरकारी व नौ गैर सरकारी आईटीआई की ट्रेड में आवेदन होंगे, लेकिन आवेदन के पहले दिन सात जून को दोपहर तक आईटीआई में दाखिले के लिए बना पोर्टल नहीं चला। आवेदन के लिए आईटीआई में सुबह आवेदक आए, पर पोर्टल न चलने से आवेदन नहीं कर पाए। शनिवार व रविवार की छुट्टी में भी आईटीआई बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई पहुंचे सन्नी, राजीव, हरीश, गौरव ने बताया कि वह दसवीं पास कर चुके हैं। यहां आईटीआई की ट्रेड में दाखिले के लिए आवेदन करने पहुंचे, पर यहां आकर आईटीआई बंद मिली। रविवार की भी छुट्टी होगी। सोमवार को ऑनलाइन आवेदन करने आएंगे। उन्हें पता चला है कि सात से 21 जून तक ही आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें चार छुट्टियां हैं।
इस तरह 15 में से 11 दिन ही आवेदन के लिए आईटीआई खुलेगी, उसमें भी पहले दिन दोपहर तक पोर्टल बंद रहा। अब दस दिन में आईटीआई की सभी ट्रेड की सीटों की संख्या जितने आवेदन हो पाने मुश्किल हैं, चूंकि इस बीच पोर्टल व सर्वर से लेकर आवेदकों को दस्तावेज पूरे करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए मांग है कि आवेदन की समय अवधि एक जुलाई तक की जाए।
यमुनानगर की सरकारी आईटीआई में दाखिले को लेकर आवेदन प्रक्रिया की देखरेख कर रहे मुनीष ने बताया कि तीन दिन संस्थान में हेल्प डेस्क पर आवेदन करने वालों की संख्या नाममात्र है। सोमवार को आईटीआई खुलने पर दाखिले के लिए आवेदन करने को लेकर आवेदकों की भीड़ बढ़ सकती है।

आईटीआई की दो लैब में 20 हेल्प डेस्क पर स्टाफ तैनात रहेगा। यहां फॉर्म भरने के लिए किसी प्रकार की फीस भी नहीं ली जाएगी। अगर आवेदक इंटरनेट कैफे, कंप्यूटर सेंटर से आवेदन करते हैं तो इसमें उनसे फार्म भरने की फीस भी ली जा सकती है और साथ ही उनका फॉर्म गलत भरे जाने की भी आशंका है। आवेदकों से अपील है कि आईटीआई में बने हेल्प डेस्क से फार्म भरवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed