{"_id":"67cdee178db4c2ff780a3ef1","slug":"demand-raised-to-close-the-liquor-shop-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-134312-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शराब के ठेके को बंद कराने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शराब के ठेके को बंद कराने की उठाई मांग
Mon, 10 Mar 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की एक बैठक हुई। बैठक में आदर्श नगर कैंप नजदीक चांदपुर रेलवे फाटक रेलवे पुल के पास शराब ठेके को बंद कराने की मांग की गई।
बैठक में जिला प्रधान राजेश्वरी देवी ने कहा कि आदर्श कैम्प के नजदीक चांदपुर रेलवे फाटक के नीचे से रास्ता निकाला गया है। रास्ता करीब 8-10 फुट चौड़ा है। इसी रास्ते में शराब का ठेका खोला गया है। इस ठेके को बंद करवाने के लिए एक ज्ञापन एसडीएम सोनू राम को सौंपा था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब से यहां ठेका खोला गया तब से लोगों को परेशानी होती है।
ठेके दिन रात शराब पीने वालों की भीड़ लगी रहती है। शराब पीकर शराबी रास्ते में पड़े रहते हैं। साथ ही आने-जाने वाले लोगों से बेवजह झगड़ा करते है। शराबियों के कारण युवतियों और महिलाओं का निकलना दूूभर हो गया है। साथ ही रेलवे लाइन पर भी हादसा होने का खतरा रहता है। इस मौके पर रोशन लाल, सोमवती, आरती, निशा, मोबिना, मोशिना, हसीना, नाज़िया व शहाबुद्दीन आदि भी उपस्थित रहें।