{"_id":"687943ce807c68902507dd34","slug":"demand-raised-to-build-memorials-of-great-men-on-crossroads-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-140954-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चौराहों पर महापुरुषों के स्मारक बनाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चौराहों पर महापुरुषों के स्मारक बनाने की उठाई मांग
Fri, 18 Jul 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। उद्योग व्यापार मण्डल का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल के नेतृत्व में महापौर सुमन बहमनी से मिला। इस दौरान निर्माणाधीन चौक का नाम शहीद भगत सिंह (फव्वारा चौक) का नाम अमर बलिदानी भगत सिंह रखने का मांगपत्र सौंपा।
शहर के बीच स्थित शिवाजी मार्केट के समीप छत्रपति शिवाजी का स्मारक बनाकर चौक का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखने की मांग की। इसी तरह कमानी चौक जिसका नाम वर्षों पूर्व परिवर्तित कर महाराणा प्रताप चौक रखा गया है। वहां महाराणा प्रताप स्मारक बनाने की मांग की गई।
उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि इन सभी स्मारक बनने से हमारी आने वाली पीढ़ी हमारे महापुरुषों के बारे जान सकेगी। जिससे उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना बहेगी। उन्होंने जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम के पार्क में उनके स्मारक बनाकर नवीनीकरण किया जाए।
विज्ञापन
इस पर महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि निगम की सदन बैठक में यह विषय उठाकर पास किया जाएगा। इस दौरान जगाधरी के पूर्व पार्षद विजय सेठी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, विजय अग्रवाल, दीपक कपूर, प्रदेश प्रभारी संदीप गांधी, पार्षद विक्रम राणा, पार्षद प्रियांक शर्मा, पार्षद हरजीत आनंद सहित अन्य उपस्थित रहे।