फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand raised for reinstatement of workers

Yamuna Nagar News: कर्मियों की बहाली की उठाई मांग

Sat, 12 Apr 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for reinstatement of workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एचकेआरएनएल के कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारी शुक्रवार को जगाधरी मंडी गेट पर जुटे। यहां से रोष मार्च निकाल जिला सचिवालय परिसर पहुंचे और जिला प्रधान महिपाल की अगुवाई प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से हटाए गए कर्मचारियों को नौकरी पर वापस लेने की मांग की। साथ ही उन्हें रेगुलराइजेशन पॉलिसी के तहत पक्का करने की भी मांग रखी। इसके अलावा अन्य श्रेणी के कच्चे कर्मचारियों को भी पक्का किया जाए, अन्यथा 20 अप्रैल को सर्व कर्मचारी संघ राज्य स्तरीय आह्वान पर कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव मांगेराम तिगरा व जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने एचकेआरएनएल के कर्मचारियों को हटाए जाने की निंदा की। मौके पर एसकेएस के कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, खंड प्रधान प्रेम प्रकाश, मैकेनिकल-41 से जिला प्रधान सुरेंद्र काला, रामपाल, हरजीत, ईशम सिंह, रमेश, अग्निशमन से विजेंद्र, वीरेंद्र धीमान,अमरीक सिंह, नगरपालिका से इकाई प्रधान पपला, अनिल, मेहरबान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed