फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand for Turkish apples has fallen, Kashmiri apples have outweighed

Yamuna Nagar News: तुर्किये के सेब की घटी मांग, कश्मीरी पड़ा भारी

Fri, 16 May 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Demand for Turkish apples has fallen, Kashmiri apples have outweighed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारत के खिलाफ पाकिस्तान की मदद करने का खुलासा होने के बाद देश में तुर्किये से बने सामान का बायकॉट करने की आवाज बुलंद होने लगी है। ऐसे में जिले में तुर्किये से आने वाले सेब की डिमांड न के बराबर रह गई है। मंडियों में रोजाना तुर्किये के सेब की केवल दर्जनभर पेटी ही आ रही हैं। यह सेब भी ऑर्डर पर ही मंगवाया जाता है।
तुर्किये पर हमारे कश्मीर का सेब भारी पड़ रहा है। लोगों की पहली पसंद कश्मीर का सेब बना हुआ है। यही वजह है कि दुकानों से लेकर रेहड़ियों पर केवल कश्मीर का सेब ही बिकने के लिए रखा हुआ है। तुर्किये से जो सेब आता है उसकी डिमांड केवल ऑफ सीजन में ही ज्यादा होती है। आढ़तियों की माने तो इसमें कोई दोराय नहीं की तुर्किये से आने वाला सेब बहुत मीठा होता है।
विज्ञापन

इसके स्वाद में भी थोड़ा अंतर है। मानसून सीजन के बाद देश के कोने-कोने में कश्मीर, श्रीनगर व हिमाचल प्रदेश में पैदा होने वाले सेब की सप्लाई शुरू होने लगती है। इसलिए स्थानीय सेब की डिमांड बहुत ज्यादा होने लगती है। जब सर्दी का सीजन पीक पर होता है तो कश्मीर से बहुत अच्छी क्वालिटी का मीठा सेब आता है। इसलिए उस दौरान तुर्किये, यूएसए से आने वाले सेब की मांग न के बराबर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेब स्टोर कर लेते हैं दुकानदार
जगाधरी फल मंडी के आढ़ती प्रिंस का कहना है कि तुर्किये के सेब की डिमांड न के बराबर है। रोजाना औसतन 10 पेटी सेब ही आता है। यह सेब भी ऑर्डर पर मंगवाना पड़ता है। परंतु इससे कहीं ज्यादा कश्मीर के सबसे की मांग है। जब सर्दी में अच्छी क्वालिटी का सेब आता है तो दुकानदार व कारोबारी कश्मीर के सेब को कोल्ड स्टोर में लगा देते हैं। इससे यह कई माह तक भी खराब नहीं होता। काफी दुकानदारों ने अपने कोल्ड स्टोर भी बना लिए हैं। जरूरत के अनुसार स्टोर से निकाल कर अपनी दुकान या रेहड़ी पर बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed