{"_id":"678ac5ae9b87b8a50b02549b","slug":"demand-for-separate-high-court-and-new-capital-raised-in-the-meeting-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-131685-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बैठक में उठाई अलग उच्च न्यायालय व नई राजधानी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बैठक में उठाई अलग उच्च न्यायालय व नई राजधानी की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। हरियाणा बनाओ अभियान संगठन की बैठक शुक्रवार कोहुई। इसमें प्रदेश के लिए अलग उच्च न्यायालय व नई राजधानी के निर्माण की मांग की गई। बैठक में 18 जिला बार एसोसिएशनों व ग्राम पंचायतों के 500 प्रस्तावों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अभ्यावेदन देने का निर्णय लिया गया।
अभियान के संयोजक रणधीर सिंह बधरान ने कहा कि हरियाणा की नई राजधानी और अलग उच्च न्यायालय राज्य के समग्र सांस्कृतिक व आर्थिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्रदेश के 45 लाख से अधिक वादकारी त्वरित व सस्ता न्याय पाने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। बैठक में हरियाणा के भीतर नई राजधानी और अलग उच्च न्यायालय की आवश्यकता पर बल दिया। रविकांत सैन ने कहा कि राजधानी और अलग हाईकोर्ट बनने से लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हरियाणा के समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। यशपाल सिंह राणा ने कहा कि अधिवक्ताओं, वादकारियों की बेहतरी के लिए अलग बार काउंसिल व कल्याणकारी योजनाएं तभी प्रभावी हो सकती है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जब तक प्रदेश को नई राजधानी और अलग उच्च न्यायालय नहीं मिल जाता, यह अभियान जारी रहेगा। रणधीर सिंह बधरान ने प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं व नागरिकों से आंदोलन को समर्थन देने का आह्वान किया। मौके पर भारत भूषण, यादविंद्र श्योराण, अशोक सारोवन, सतीश सांगवान, बलिंद्र सिंह खुखानी, मुनीश, सुल्तान सिंह, अमित बधरान, गुरदेव सिंह, विक्रम मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -