फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand for electricity and water increased again due to increase in heat

Yamuna Nagar News: गर्मी के बढ़ने से बिजली और पानी की मांग फिर बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for electricity and water increased again due to increase in heat
पानीपत। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली और पानी की मांग फिर से बढ़ गई है। बिजली की खपत 1.19 करोड़ यूनिट पहुंच चुकी है। बिजली निगम के सब स्टेशन फिर से हांफने लगे हैं।
विज्ञापन

ट्यूबवेल चलाने का समय बढ़ाने के बाद भी सप्लाई की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में बिजली के अघोषित कट फिर से लगने शुरू हो गए हैं। वहीं पेयजल की कमी को लेकर भी लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है। इन सबके बीच बिजली निगम और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पेयजल की मांग पूरी करने का दाव कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह ही तेज गर्मी पड़ने लगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर के समय चमड़ी को झुलसा देने वाली धूप पड़ी। जिसके चलते दिन के समय करीब चार घंटे लोगों की आवाजाही कम रही। शाम के समय गर्मी कम होने पर लोगों ने राहत की कुछ सांस ली। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इस सप्ताह गर्मी लगातार बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। पिछले दिनों मौसम सामान्य होने पर बिजली की खपत एक साथ घट गई थी। यह 1.10 करोड़ यूनिट प्रतिदिन थी। पिछले दो दिन से गर्मी बढ़ने पर बिजली की खपत बढ़ गई है। यह 1.19 करोड़ यूनिट पर पहुंच गई हैं। ऐसे में कई फीडरों पर अघोषित कट लगने लगे हैं। बिजली जाने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इंडस्ट्री में 16.78 और शहरी क्षेत्र में 36.94 प्रतिशत बिजली खपत हो रही है। खेतों में 14.17 व ग्रामीण 21.43 प्रतिशत खपत है। वहीं हर रोज करीब 60 एमएलडी पानी की जरूरत पड़ती है। जबकि विभाग अपेक्षाकृत पानी नहीं दे पा रहा है। कई क्षेत्रों में अतिरिक्त समय ट्यूबवेल चलाना पड़ता है।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इस सप्ताह गर्मी लगातार बढ़ेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच सकता है। दो दिन हल्के बादल छाए रहने के बाद भी गर्मी लगातार पड़ेगी। सप्ताह के अंत तक तापमान 46 डिग्री पर पहुंच सकता है। इसके साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ने की संभावना है।


वर्जन :
बिजली निर्बाध रूप से चलाने का प्रयास किया जाता है। गर्मी बढ़ने पर मांग भी बढ़ी है। लोगों को बिजली उपकरणों को व्यर्थ नहीं चलाना चाहिए। लोगों के सहयोग से ही बिजली को बचाया जा सकता है।

आदित्य कुंडू, एक्सईएन, सब अर्बन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article