{"_id":"6a95ce819a0357bad300ffb8","slug":"demand-for-anklets-necklaces-and-hair-accessories-for-adorning-kanha-has-increased-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-162141-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कान्हा को सजाने के लिए पायल, हार और केश की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कान्हा को सजाने के लिए पायल, हार और केश की मांग बढ़ी
Tue, 01 Sep 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
मुंडा माजरा में दुकान पर रखे कान्हा जी के केश, पायल व हार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आते ही बाजार में कान्हा जी की साज-सज्जा से जुड़े सामान की बिक्री बढ़ गई है। दुकानों पर लड्डू गोपाल के लिए आकर्षक पोशाक, मुकुट, हार, पायल, तिलक और केश की विभिन्न डिजाइन उपलब्ध हैं।
श्रद्धालु अपनी पसंद के अनुसार कान्हा जी को सजाने के लिए सामान की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में छोटे से लेकर बड़े आकार और अलग-अलग डिजाइन में सजावट का सामान उपलब्ध है। कान्हा जी वस्त्र भंडार के संचालक दुष्यंत चौहान ने कहा कि सजावट का सामान 10 रुपये से लेकर 350 रुपये तक में उपलब्ध है। इसी तरह पायल की कीमत 30 से 150 रुपये, तिलक 30 से 100 रुपये और केश 50 से 300 रुपये तक हैं।
इसके अलावा हार, मुकुट, बांसुरी, कंगन और अन्य आकर्षक आभूषण भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। श्रद्धालु जन्माष्टमी से पहले ही कान्हा जी की सजावट का सामान खरीद रहे हैं। जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। खासकर बच्चों और महिलाओं में लड्डू गोपाल को आकर्षक रूप से सजाने के लिए नए डिजाइन के सामान की मांग अधिक है।