{"_id":"6a0cbe746058e819920c97d2","slug":"deliberations-on-development-works-at-market-committee-board-meeting-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-156363-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मार्केट कमेटी की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मार्केट कमेटी की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर मंथन
Wed, 20 May 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 20 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित मार्केट बोर्ड के पदाधिकारी व सदस्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। मार्केट कमेटी कार्यालय में बोर्ड की दूसरी बैठक मंगलवार को हुई। बैठक चेयरमैन विपिन सिंगला के नेतृत्व में बुलाई गई। इसमें पहले किए कार्य को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई तथा किसानों और व्यापारियों की सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में खरीद केंद्र रणजीतपुर को सब-यार्ड बनाने का प्रस्ताव प्रमुख रूप से रखा गया।
बैठक में बताया कि वर्तमान में वहां केवल पांच एकड़ भूमि उपलब्ध है, जबकि ग्राम पंचायत सुलतानपुर ने अतिरिक्त दस एकड़ भूमि देने की सहमति जताई है। अधिक आवक के समय किसानों को फसल डालने में आने वाली परेशानी को देखते हुए इसे जरूरी बताया। अनाज मंडी व्यासपुर में सब्जी मंडी गेट के क्षतिग्रस्त होने पर नया गेट लगाने, कार्यालय में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसी रेट या हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से सफाई कर्मचारी नियुक्त करने पर भी विचार किया गया। मंडी के दोनों गेटों के बीच खाली पड़ी ग्रीन बेल्ट भूमि पर पार्क विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया ताकि कूड़ा फेंकने की समस्या खत्म हो सके।
चेयरमैन विपिन सिंगला ने बताया कि बूथ नंबर एक से 13 तक के सामने खाली स्थान पर व्यक्तिगत प्लेटफॉर्म मंजूर करने तथा करीब 15 वर्ष पुरानी अनाज मंडी के फड़ ऊंचा उठाने का मुद्दा रखा गया। बैठक में पुरानी पेयजल पाइपलाइन बदलवाने, कच्ची गली को पक्का करवाने, पुराने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी क्वार्टरों के आसपास की जमीन पक्की करवाने के प्रस्ताव भी रखे गए।