फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Deep Rana becomes state vice president of Bharatiya Kisan Union

Yamuna Nagar News: दीप राणा बने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष

Mon, 25 Nov 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 Nov 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Deep Rana becomes state vice president of Bharatiya Kisan Union
जठलाना। भारतीय किसान यूनियन की बैठक गुमथला गांव में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी सुभाष शर्मा ने की। बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि पूरे देश व प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन का संगठन विपक्ष का काम कर रहा है। उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए नंबरदार दीप राणा गुमथला को संगठन का प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। रतनमान ने कहा कि जिले में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में संगठन मजबूत है, जो किसानों के मुद्दे की लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन

रतन मान ने कहा कि आने वाले समय में सरकार किसानों की जमीन छीन कर कॉर्पोरेट घरानों को देने का मन बना चुकी है लेकिन भारतीय किसान यूनियन ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि यह संगठन अराजनीतिक संगठन है और किसान, मजदूर, दुकानदार व व्यापारी सभी की आवाज उठाता है। 26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा पूरे देश में आंदोलन की वर्षगांठ मनाने जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि 26 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कन्हैया साहिब चौक पर पहुंचकर ताकत दिखाएं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि आज किसान को फसल बेचने और फसल की बिजाई करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। फसल के रेट नहीं मिल रहे और फसल बिजाई पर किसानों को डीएपी खाद नहीं मिला। गुर्जर ने कहा कि शुगर मिल चले 15 दिन ही हुए कि क्षेत्र के किसानों को गन्ने के इंडेंट नहीं मिल रहे हैं। आज भी शुगर मिल में आसपास क्षेत्र का गन्ना आ रहा है। बिलासपुर के आसपास गन्ना खरीदा जा रहा है और वह गन्ना शुगर मिल में आ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द किसानों का शिष्टमंडल मिल मालिक से मिलेगा। इस मौके पर यशपाल राणा, सुरेंद्र सिंह घुम्मन, सुभाष हरतोल, नेकीराम, विजेंद्र राणा गोलनी, नरेंद्र धूमशी, श्याम सिंह धनौरा, रमेश ढिल्लो, शमशेर खजूरी, इंद्रजीत बजाज, दिलावर सिंह डबकौली, सतीश चौगावा, प्रिंस धनोरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed