फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Decomposed body found in a field in Jhanda village

Yamuna Nagar News: झंडा गांव के खेत में मिला सड़ा-गला शव

Thu, 20 Jul 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Jul 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Decomposed body found in a field in Jhanda village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। झंडा गांव के खेत में सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कंकाल का रूप ले चुका था, जिससे यह पता लगा पाना भी मुश्किल था कि वह महिला की लाश है या पुरुष की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान में असफल रहने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
झंडा गांव निवासी रजत मंगलवार देर शाम को अपने खेत में घास काटने गया तो वहां से बदबू आ रही थी। जांचने पर उसने खेत में एक क्षत विक्षत शव देखा। उसने इस बारे में चौकीदार सुरेंद्र को सूचित किया। चौकीदार ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। इस पर एसएचओ मेम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान शव में कीड़े मिले। वहीं सिर, एक बाजू व पैर गलने के कारण कंकाल में बदल चुका था।
विज्ञापन

इसी दौरान बिलासपुर के डीएसपी जितेंद्र व सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की गई। पुलिस ने मृतक की पहचान करवाने के लिए आसपास के गांवों में सूचना दी। मौके पहुंचे ग्रामीणों में से कोई मृतक की शिनाख्त नहीं कर सका। एसएचओ मेम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed