फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Death of three patients suspected of dengue, department is not confirming

डेंगू के संदिग्ध तीन मरीजों की मौत, विभाग नहीं कर रहा पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Death of three patients suspected of dengue, department is not confirming
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में अब तक संदिग्ध बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दो मौत इंदिरा कॉलोनी और एक की मौत गांव नालागढ़ में हुई है। तीनों को बुखार आने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनके प्लेटलेट्स तेजी से कम हो रहे थे। इंदिरा कॉलोनी में नौ वर्षीय बच्चे और 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत बताई जा रही है। जबकि गांव नालागढ़ में 60 वर्षीय महिला की भी मौत भी संदिग्ध बुखार से होनी बर्ताई जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ जिले में काफी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। इंदिरा कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी के प्रधान ओम प्रकाश सेठी ने बताया कि मंगलवार रात को कॉलोनी में संदिग्ध बुखार से एक बच्चे व बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के 62 वर्षीय पृथ्वी मदान प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। एक सप्ताह से पहले उन्हें बुखार आया था। तीन दिन पहले तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में रहने के बाद भी उनके प्लेटलेट्स तेजी से गिरते रहे। उनके प्लेटलेट्स 22,000 होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें चंडीगढ़ ले जाने को कहा। परिजन उन्हें मंगलवार को पंचकूला के पारस अस्पताल ले गए, जहां देर शाम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नौ वर्षीय बच्चे की मौत
इंदिरा कॉलोनी के नौ वर्षीय दक्ष वर्मा को करीब एक सप्ताह पहले बुखार की शिकायत हुई थी। परिजनों ने चिकित्सकों को दिखाया। दवा लेने के बाद भी आराम नहीं आया और उसके प्लेटलेट्स तेजी से गिरते चले गए। हरीश वर्मा ने बताया कि उसका इकलौता बेटा दक्ष डेंगू से पीड़ित था। तबीयत बिगड़ने पर वे बेटे को अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने बताया कि दक्ष के प्लेटलेट्स तेजी से गिरते जा रहे थे। 49 हजार से 39 हजार पर प्लेटलेट्स पहुंच गए थे। बुधवार सुबह दक्ष ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ में महिला की मौत
कांसापुर की कॉलोनियों के कई लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। चिकित्सकों के मुताबिक उन्हें संदिग्ध बुखार की शिकायत है। वहीं नालागढ़ की माजरी में एक ही परिवार के कई लोग संदिग्ध बुखार से प्रभावित बताए जा रहे हैं। इसी गांव की 60 वर्षीय संतोष रानी को दो दिन पहले बुखार आया था। परिजन निजी अस्पताल ले गए। दवा के बाद भी आराम नहीं आया। महिला की हालत तेजी से गिरती चली गई। जिसके बाद उसे पीजीआई भेज दिया। यहां पर देर रात महिला की मौत हो गई।
विभाग ने नहीं की पुष्टि
जिले में बीमार लोगों के परिजनों के अनुसार उनके सदस्य को चिकित्सकों ने डेंगू होने की पुष्टि की है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। विभाग का कहना है कि अभी उनके पास अस्पतालों से मरीजों की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। जब तक उनके पास पूरी जानकारी नहीं पहुंच जाती वे इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं। विभाग दो दिन में हुई तीन मौतों की भी पुष्टि नहीं कर रहा है।
यह लोग भी अस्पताल में भर्ती
गांव नालागढ़ का सियाल, साहिल, मीरा, यशपाल, दलेर सिंह, कांसापुर की बैंक कॉलोनी कावीरेंद्र, कमलेश, अशोक सहित कई लोग डेंगू प्रभावित बताएं जा रहे हैं। इन सभी का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।
अब तक 35 डेंगू मरीज मिले, 96 संदिग्ध
जिले के विभिन्न निजी अस्पतालों में संदिग्ध बुखार से प्रभावित लोगों की संख्या तीन सौ के करीब है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में मात्र 35 डेंगू मरीज हैं। जबकि 96 लोगों की अभी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

जिले में अभी तक डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई है। तीन लोगों मौत की पुष्टि वे अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद ही कर पाएंगे। फिलहाल अस्पतालों से विभाग के पास कोई जानकारी नहीं आई है। जिले में स्थिति नियंत्रण में है। क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाकर सैंपल ले रही है।
डॉ. वागेश गुटेन, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed