फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Death of the person injured in the fight

Yamuna Nagar News: मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत

Thu, 19 Sep 2024 07:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Sep 2024 07:56 AM IST
विज्ञापन
Death of the person injured in the fight
यमुनानगर। कांग्रेस के बड़े नेता की रैली के दौरान हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि, युवक के परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी और मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामला थाना छछरौली का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 31 अगस्त को क्षेत्र में कांग्रेस की एक बड़ी नेता की रैली थी। जिसमें कुर्सी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान 50 वर्षीय जगपाल के साथ मारपीट की गई थी। उसके गुप्तांगों पर चोटें आई थी, जिससे जगपाल की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

छछरौली में कांग्रेस की रैली के दौरान झगड़े में गुप्तांग में चोट लगने घायल हुए मेहरमाजरा निवासी 50 वर्षीय जगपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का संस्कार कर दिया गया है। जगपाल का उपचार कराया गया। लेकिन, बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, छछरौली थाना प्रभारी रोहताश का कहना है कि इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। थाने पर भी इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed