{"_id":"614f869d8ebc3e090418e21b","slug":"death-of-an-undertrial-prisoner-yamuna-nagar-news-knl844293119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद बाइक चोरी के आरोप में बंद विचाराधीन बंदी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद बाइक चोरी के आरोप में बंद विचाराधीन बंदी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चोरी के आरोप में जिला जेल में बंदी जमालपुर निवासी महावीर सिंह (32) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की प्रताड़ना की वजह से उसकी मौत हुई है। काफी देर तक परिजन हंगामा करते रहे। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
जमालपुर निवासी महावीर सिंह को सदर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे नौ सितंबर को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद से ही वह जेल में बंद था। जेल में शुक्रवार की रात उसकी हालत बिगड़ी थी। मृतक के पिता सुलतान सिंह का आरोप है कि पुलिस ने उनके बेटे को चार सितंबर को हिरासत में लिया था। कई दिन तक उसे हिरासत में रखा। नौ सितंबर को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सुल्तान सिंह का आरोप है कि पुलिस ने बेटे महावीर को पीटा है, जिस वजह से ही उसकी हालत बिगड़ी है। आरोप है कि जेल में भी उसे प्रताड़ित किया गया था, जिससे उसकी मौत हुई है। जेल अधीक्षक संजीव पातड़ का कहना है कि महावीर बाइक चोरी के आरोप में जेल में बंद था। उसकी छाती में शुक्रवार की रात दर्द हुआ। इस पर जेल प्रशासन ने उसे तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। उधर, पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।