फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Death of a person in the grip of an unknown vehicle

अज्ञात वाहन की चपेट में आने व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Death of a person in the grip of an unknown vehicle
यमुनानगर। सदर जगाधरी के गांव रूहलाखेड़ी के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भंभौली निवासी रणधीर सिंह ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने रूहलाखेड़ी गांव के नजदीक राजू पंजाबी के नाम से ढाबा बनाया हुआ है। बुधवार को उसे एक राहगीर ने सूचना दी कि ढाबे से कुछ दूरी पर सड़क के बीच में एक व्यक्ति लहूलुहान पड़ा है। कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर चला गया है। जब वह मौके पर गया तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसका सिर कुचला हुआ था। उसने कंट्रोल रूम में सूचना दी, इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ढाबा संचालक ने बताया कि यह व्यक्ति दो माह से रोड पर घूमता रहता था। ढाबा के पास में बने बस स्टैंड के शैड के नीचे सो जाता था और ढाबा से मांग कर खाना खा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed