{"_id":"f05e1359253d8019609bc0192400df1d","slug":"death-after-operation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाक के आपरेशन के बाद युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाक के आपरेशन के बाद युवक की मौत
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमानी चौक के नजदीक स्थित एक निजी अस्पताल में नाक का आपरेशन करवाने के बाद शुक्रवार रात युवक की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर आपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने देर रात चंडीगढ़-रुड़की एनएच 73 पर जाम लगा दिया। डीएसपी हेड क्वार्टर जोगिंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। शनिवार सुबह डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
साढौरा थाना क्षेत्र के गांव लाहड़पुर निवासी सुदेश ने बताया कि उनका बेटा विशाल (22) शहर के मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में बीएससी के अंतिम वर्ष का छात्र था। कुछ दिन पहले उसको सांस लेने में दिक्कत हुई। उसे शहर के कमानी चौक के नजदीक स्थित निजी अस्पताल में लेकर आए। जांच के बाद अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि लड़के की नाक की हड्डी बढ़ी हुई है। नाक का ऑपरेशन करना पड़ेगा।
चिकित्सक ने 12 जून को दोपहर तीन बजे आपरेशन कर दिया, जिसके बाद वह रात आठ बजे तक बेहोश रहा। रात को सवा आठ बजे जब डॉक्टर ने उसे चेक किया तो कहा कि विशाल की हालत बिगड़ गई है। उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जब वह प्राइवेट एंबुलेंस में डालकर चंडीगढ़ पीजीआई लेकर जा रहे थे तो मुलाना के नजदीक विशाल ने दम तोड़ दिया। वे वापस विशाल के शव को अस्पताल लेकर पहुंचे। उसके बाद कमानी चौक पर जाकर नेशनल हाईवे 73 पर कमानी चौक के पास जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मृतक की मां सुदेश व चाचा राजेंद्र ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनके लड़के की मौत हुई है। परिजनों ने डाक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी जोगिंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत किया। डीएसपी ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बिसरे को जांच के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
- जोगिंद्र सिंह, डीएसपी हेड क्वार्टर, यमुनानगर।