{"_id":"60428e268ebc3e59012b9b9b","slug":"dealing-of-eight-kanals-of-land-for-1-10-crores-cheated-57-lakh-rupees-yamuna-nagar-news-knl632287125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ कनाल जमीन का 1.10 करोड़ में सौदा कर 57 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ कनाल जमीन का 1.10 करोड़ में सौदा कर 57 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
यमुनानगर। जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने टैगोर गार्डन निवासी व्यक्ति से 57 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने फर्कपुर स्थित आठ कनाल जमीन अपनी बताकर उसका एक करोड़ 10 लाख रुपये में सौदा तय किया था। 57 लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपी ने खरीदने वाले के नाम जमीन नहीं करवाई। पीड़ित ने जब जमीन के रिकार्ड की जांच करवाई तो पता चला कि आरोपी के नाम आठ कनाल में से केवल दो कनाल 17 मरले जमीन है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर पुलिस ने आरोपी मंडेबर निवासी गुरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
टैगोर गार्डन निवासी विरेंद्र गुप्ता ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता मोहिंद्र गुप्ता ने साल 2014 में मंडेबर निवासी गुरजीत सिंह से फर्कपुर एरिया में आठ कनाल जमीन खरीदी थी। तब इस जमीन का सौदा एक करोड़ 10 लाख रुपये में तय हुआ था। उस समय उन्होंने आरोपी को पांच लाख रुपये का बयाना दिया था। साल 2015 में रजिस्ट्री करानी तय हुई थी, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई। इसके बाद उन्होंने पांच लाख रुपये उन्हें दिए और समय आगे बढ़वा लिया। इस दौरान उन्होंने आरोपी को कई बार आंशिक भुगतान किया और वे अब तक कुल 57 लाख रुपये का भुगतान कर चुके हैं। 57 लाख रुपये लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। उन्होंने कई बार आरोपी को रजिस्ट्री के लिए कहा, लेकिन हर बार आरोपी बहाने बनाकर समय आगे बढ़वा देता था। शक होने पर उन्होंने जमीन के रिकॉर्ड की जांच करवाई। जांच में पता चला कि आरोपी के नाम आठ कनाल में से केवल दो कनाल 17 मरले जमीन ही है। जबकि उसने उनके साथ आठ कनाल जमीन का सौदा कर लिया। इस तरह आरोपी ने उनके साथ धोखा किया है। उनके पिता की मौत हो चुकी है। आरोपियों को दी गई धनराशि अब ब्याज समेत 90 लाख रुपये हो गई है। उसने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी थी। पुलिस अधीक्षक ने मामले में शहर थाना पुलिस से जांच करवाकर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में अब मंडेबर निवासी गुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
इस बारे में शहर थाना प्रबंधक सुखबीर सिंह का कहना है कि आरोपी गुरजीत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।